
प्रतीकात्मक तस्वीर | Photo- Gemini AI
BP Injection Name Zilebesiran : हाई ब्लड प्रेशर से परेशान मरीज हर दिन खाकर उब जाता है। इसलिए, कई बार वो बीपी की दवाई को जान बूझकर छोड़ देता है और कुछ मरीज अनजाने में खाना भूल जाते हैं। बीपी की दवाई के साथ किसी भी तरह की लापरवाही मरीज के लिए साइलेंट किलर की तरह काम करती है। ऐसे में बीपी का इंजेक्शन कारगर साबित हो सकता है। इस कारण बीपी के मरीजों में नई उम्मीद भी जगी है। चलिए, हाई बीपी के लिए तैयार हो रहे इंजेक्शन जिलबेदिरन के बारे में जानते हैं।
मेडिकल जर्नल लैंसेट (The Lancet) में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, हाई ब्लड प्रेशर (Hypertension) के इलाज के लिए तैयार किया जा रहा यह इंजेक्शन क्रांति लाने का काम कर सकता है। यह इंजेक्शन शरीर में एंजियोटेंसिनोजेन (Angiotensinogen) नामक प्रोटीन के उत्पादन को रोकता है। यह प्रोटीन रक्त वाहिकाओं को सिकोड़कर ब्लड प्रेशर मरीजों को राहत दे सकता है।
रिपोर्ट के अनुसार, इस बीपी के इंजेक्शन से मरीज को लंबे समय तक फायदा मिलने वाला है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस इंजेक्शन की एक खुराक ब्लड प्रेशर को 6 महीने तक नियंत्रित रख सकती है। साल में सिर्फ दो इंजेक्शन से आपको बीपी की गोलियों से आजादी से मिल सकती है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हाल ही में इस इंजेक्शन के फेज-2 (KARDIA-2) क्लीनिकल ट्रायल के नतीजे लैंसेट में प्रकाशित हुए हैं। इस फेज में यह देखा गया कि यह सुरक्षित है और मरीजों का सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर काफी हद तक कम करने में सफल रहा है। अब फेज 3 की तैयारी की जा रही है। इस तरह से ये आने वाले समय से जल्द ही लोगों को मिल सकता है।
यह इंजेक्शन मुख्य रूप से अमेरिका (USA) की एक बायोफार्मास्युटिकल कंपनी द्वारा तैयार किया जा रहा है। क्लीनिकल ट्रायल्स की प्रक्रिया लंबी होती है। फेज-3 ट्रायल पूरा होने और रेगुलेटरी अथॉरिटीज (जैसे FDA या भारत में CDSCO) से मंजूरी मिलने में अभी 2 से 3 साल का समय लग सकता है। इस हिसाब से यह इंजेक्शन 2027 या 2028 के आसपास आम लोगों के लिए उपलब्ध हो सकता है।
ये इंजेक्शन बीपी मरीजों को उम्मीद देता है कि देर से सही पर, बीपी की गोली से निजात मिलेगा। तब तक के लिए बीपी मरीज समय से गोली लेते रहें और खुद को स्वस्थ रखें।
Updated on:
26 Feb 2026 05:28 pm
Published on:
26 Feb 2026 05:28 pm
