स्वास्थ्य

तुलसी की चाय पीएं, सर्दी-जुकाम से मिलेगी राहत

बारिश के मौसम में तुलसी के प्रयोग से सर्दी-जुकाम और गले से जुड़ी समस्याओं में राहत मिलती है। यह संक्रमण को दूर कर तनाव व अन्य रोगों के खिलाफ प्राकृतिक प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करती है।
less than 1 minute read
Jul 12, 2019
tulsi
तुलसी की चाय पीएं, सर्दी-जुकाम से मिलेगी राहत

शरीर टूट रहा हो या जब बुखार हो तो पुदीने और तुलसी का रस बराबर मात्रा में मिलाकर थोड़ा गुड़ डालकर पी लें, इससे आराम मिलेगा। दिन में दो से तीन बार पी सकते हैं।

ये उपाय करें

जुकाम, खांसी होने पर अदरक और तुलसी की गरम चाय पीने से भी राहत मिलती है। इसमें काली मिर्च डाल सकते हैं।
तुलसी की सूखी पत्तियों को पीसकर उबटन चेहरे पर लगाने से झाइयां दूर होती हैं। त्वचा में निखार आता है।
दांतों में कीड़ा लगने पर तुलसी के रस में थोड़ा कर्पूर मिलाकर रुई से भिगोकर उस जगह रखने से कीड़े नष्ट हो जाते हैं। इसके अलावा मुंह की दुर्गंध में भी फायदेमंद है।

खुजली हो तो ये करें

बारिश के मौसम में तुलसी का रस खुजली वाली जगह पर लगाकर मालिश करें। रस की कुछ बूंदे पीने से भी खुुजली में आराम मिलता है। मलेरिया में तुलसी व काली मिर्च का काढ़ा बनाकर पीने से मलेरिया जल्दी ठीक हो जाता है। इससे पेट में कीड भी मर जाते हैं।

Published on:
12 Jul 2019 07:13 pm
Also Read
View All
Meconium:बच्चे की पॉटी का कौन सा रंग चिंता की वजह हो सकता है? Cleveland Clinic से जानें लक्षण और खतरे

Ankylosing Spondylitis: 40 साल से कम है उम्र और कमर में रहता है दर्द तो एंकिलोजिंग स्पॉन्डिलाइटिस का संकेत भी हो सकता है, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें लक्षण

PMOS And Social Media Trends: सोशल मीडिया पर वायरल हेल्थ टिप्स कितने सही? जानें स्त्री रोग विशेषज्ञों की राय

Heart Murmur: दिल की धड़कन में सुनाई दे रही है असामान्य आवाज? American Heart Association ने बताए हार्ट मर्मर के कारण और संकेत

Chronic Cough: रात में बढ़ जाती है खांसी या बार-बार आती है? NHS और मेयो क्लिनिक से जानें किन संकेतों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज