Healthy Juice: जूस पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। जूस पीने से शरीर को ताकत मिलती है। लेकिन कई ऐसे जूस है जिनका सुबह खाली पेट सेवन करना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। ये जूस कई बीमारियों को दूर करने में मदद करते हैं।
Healthy Juice: आजकल की खराब लाइफस्टाइल और भागदौड़ की जिंदगी में जूस का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि जूस में काफी ज्यादा मात्रा में विटामिंस, मिनरल्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते है, जो शरीर और स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। लेकिन सुबह खाली पेट कुछ जूस का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। कुछ ऐसे जूस है जिनका सुबह खाली पेट सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। इसे पीने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। साथ ही शरीर को भरपूर मात्रा में एनर्जी मिलती है। इसलिए आप भी घर पर फ्रेश जूस बनाकर सुबह खाली पेट सेवन करें। तो आइए जानते हैं सुबह खाली पेट किन जूस का सेवन करने से सेहत को फायदे मिलते है
सुबह खाली पेट जूस पीने के फायदे
1. अनार का जूस
सुबह खाली पेट अनार का जूस पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। अनार कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। अनार का जूस पीने से शरीर में खून की कमी को पूरा करने में मदद करता है। साथ ही इसका सेवन करने से इम्यूनिटी भी बढ़ती है और कब्ज की समस्या भी दूर होती है। इसलिए आप भी रोज सुबह खाली पेट अनार का जूस का सेवन जरूर करें।
यह भी पढ़े: खट्टे फल खाने से सेहत को मिलते हैं अनगिनत फायदे, इम्यूनिटी सिस्टम होता है मजबूत
2. एलोवेरा जूस
सुबह खाली पेट एलोवेरा जूस पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि एलोवेरा में विटामिन ए, विटामिन सी, फाइबर, कैल्शियम और आयरन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर और स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। सुबह खाली पेट एलोवेरा जूस पीने से पेट की गर्मी दूर होती है। साथ ही एसिडिटी, कब्ज और पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है।
3. आंवला जूस
सुबह खाली पेट आंवला जूस पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि आंवला विटामिन सी, कैल्शियम, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो शरीर और स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। सुबह खाली पेट पीने से इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होती है और शरीर को एनर्जी मिलती है। साथ ही इससे पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है।
यह भी पढ़े: अजवाइन और काला नमक का सेवन करके दूर कर सकते हैं एसिडिटी, कई समस्याएं रहेंगी दूर
4. लौकी का जूस
सुबह खाली पेट लौकी का जूस पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि लौकी के जूस में डाइटरी फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है। साथ ही ये दिल को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। इसके अलावा इसका सेवन करने से वजन को कम करने में भी मदद मिलती है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।