स्वास्थ्य

सिरप गलत टाइम पर पीने से हो सकता है नुकसान, जानिए Cough Syrup पीने का सही तरीका

Right way to take Cough Syrup: क्या आप जानते हैं कफ सिरप लेने का सही तरीका क्या है? जानिए कौन सा कफ सिरप सबसे अच्छा है, सिरप पीने के बाद पानी पीना चाहिए या नहीं, और इसके दुष्प्रभाव क्या हैं। यह जानकारी आपको गलत दवा सेवन से बचा सकती है।

2 min read
Oct 11, 2025
Right way to take Cough Syrup (photo- gemini ai)

Right way to take Cough Syrup: सर्दी, खांसी या गले में खराश की समस्या अक्सर मौसम बदलने पर हो जाती है। ऐसे में ज्यादातर लोग तुरंत कफ सिरप (Cough Syrup) का सहारा लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कफ सिरप को गलत तरीके से लेने पर इसका असर कम हो सकता है या नुकसान भी हो सकता है? आइए जानते हैं डॉ. हिमांशु गुप्ता, वरिष्ठ फिजिशियन से कफ सिरप का सही तरीका, कौन सा सिरप सबसे अच्छा है, और क्या पीने के बाद पानी लेना चाहिए या नहीं।

ये भी पढ़ें

Cough Syrup Death News : डॉक्टर्स, मेडिकल स्टोर वालों ने बताई सच्चाई, जानिए कफ सिरप से मौत कब हो सकती है?

कफ के लिए सबसे अच्छा सिरप कौन सा है?

बाजार में कई तरह के कफ सिरप उपलब्ध हैं, और ये इस बात पर निर्भर करता है कि आपको सूखी खांसी (Dry Cough) है या बलगमी खांसी (Wet Cough)।

सूखी खांसी के लिए: Benadryl Dry Cough Syrup, Corex DX, Ascoril D Plus जैसे सिरप अच्छे माने जाते हैं। ये खांसी को रोकने और गले की जलन कम करने में मदद कर सकता हैं।

बलगमी खांसी के लिए: Ambrolite D, Mucosolvan, Ascoril LS, या Chericof LS सिरप फेफड़ों में जमी बलगम को ढीला करके निकालने में मदद कर सकता हैं। कोई भी सिरप डॉक्टर की सलाह के बिना न लें, क्योंकि हर व्यक्ति की स्थिति और दवा की प्रतिक्रिया अलग हो सकती है।

कफ सिरप लेने का सही तरीका क्या है?

कफ सिरप का सही असर तभी होता है जब इसे सही मात्रा और सही समय पर लिया जाए। सिरप हमेशा दी गई माप वाली चम्मच या कैप से ही लें। ज्याादातर कफ सिरप खाने के बाद लेने की सलाह दी जाती है ताकि यह पेट पर असर न करे। आमतौर पर दिन में 2-3 बार, डॉक्टर की सलाह के अनुसार। हर बार इस्तेमाल से पहले बोतल को अच्छे से शेक करें ताकि सभी घटक बराबर मिल जाएं।

क्या कफ सिरप पीने के बाद पानी पीना चाहिए?

अक्सर लोग कफ सिरप पीने के तुरंत बाद पानी पी लेते हैं, जो गलत है। पानी पीने से दवा का असर कम हो सकता है, क्योंकि यह गले में बने सिरप की परत को धो देता है। सिरप पीने के कम से कम 15-20 मिनट बाद ही पानी पिएं।

कफ सिरप के क्या दुष्प्रभाव हैं?

कफ सिरप का ज्यादा या गलत उपयोग नुकसानदायक हो सकता है। इसके कुछ साइड इफेक्ट्स इस प्रकार हैं। नींद या चक्कर आना, मुंह का सूखना, उल्टी या जी मिचलाना, पेट दर्द या कब्ज, बच्चों में अत्यधिक नींद या बेचैनी, जिन सिरप में कोडीन (Codeine) या अल्कोहल होता है, उनका लंबे समय तक सेवन लत लगाने या लीवर पर असर डालने वाला हो सकता है।

Published on:
11 Oct 2025 06:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर