स्वास्थ्य

भूलने से पहले दिखते हैं Dementia के ये संकेत! 3 शुरुआती लक्षण जिन्हें न करें नजरअंदाज

Dementia Early Symptoms: क्या Dementia सिर्फ भूलने की बीमारी है? जानिए 3 ऐसे शुरुआती लक्षण जो याददाश्त से पहले दिखते हैं और जिन्हें अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं।

2 min read
Apr 07, 2026
early dementia symptoms (Photo- gemini ai)

Dementia Early Symptoms: जब भी हम Dementia के बारे में सोचते हैं, तो सबसे पहले याददाश्त कमजोर होना ही दिमाग में आता है। लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसके शुरुआती संकेत कई बार याददाश्त से पहले ही दिखने लगते हैं, और लोग इन्हें अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। Alzheimer's Research UK के मुताबिक, शुरुआती लक्षण इतने हल्के होते हैं कि लोग उन्हें “उम्र का असर” समझ लेते हैं। लेकिन अगर ये बदलाव बार-बार होने लगें, तो सावधान हो जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें

Dementia Symptoms: भूलने की बीमारी का दिमाग से नहीं, इन 4 अंगों से है सीधा कनेक्शन

गलत फैसले लेना और समझ कमजोर होना

डिमेंशिया का एक शुरुआती संकेत है, फैसले लेने की क्षमता का कमजोर होना। अचानक गलत फाइनेंशियल डिसीजन लेना।आसानी से धोखाधड़ी का शिकार हो जाना। पर्सनल हाइजीन का ध्यान न रखना। बिना सोचे-समझे काम करना। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि दिमाग का वो हिस्सा प्रभावित होता है, जो सोचने-समझने और कंट्रोल करने का काम करता है। अगर किसी व्यक्ति का व्यवहार पहले से बिल्कुल अलग लगने लगे, तो इसे नजरअंदाज न करें।

लोगों से दूरी बनाना

अगर कोई व्यक्ति अचानक सोशल एक्टिविटीज से दूर होने लगे, तो ये भी एक संकेत हो सकता है। दोस्तों और परिवार से मिलना कम कर देना। बातचीत में शब्द ढूंढने में दिक्कत होना साथ ही भीड़ या शोर में घबराहट महसूस होना। Alzheimer's Association के अनुसार, कभी-कभी अकेले रहना सामान्य है, लेकिन अगर कोई लगातार लोगों से दूरी बना रहा है, तो ये चिंता की बात हो सकती है।

नजर और समझ में बदलाव

डिमेंशिया सिर्फ याददाश्त ही नहीं, बल्कि देखने और समझने की क्षमता को भी प्रभावित करता है। दूरी का सही अंदाजा न लगा पाना (जैसे सीढ़ी या सड़क पर), चीजों को पहचानने में दिक्कत, ड्राइविंग या रास्ता ढूंढने में परेशानी शामिल है। ध्यान रखें, ये आंखों की नहीं बल्कि दिमाग की समस्या हो सकती है। इसलिए सही जांच जरूरी है।

जल्दी पहचान क्यों जरूरी है?

Dementia के 100 से ज्यादा प्रकार होते हैं, और हर व्यक्ति में इसके लक्षण अलग हो सकते हैं। जल्दी पहचान होने से सही इलाज और मैनेजमेंट शुरू हो सकता है। बीमारी को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। परिवार को भी तैयारी करने का समय मिलता है।

आखिर में जरूरी बात

डिमेंशिया सिर्फ भूलने की बीमारी नहीं है। कई बार इसके संकेत बहुत पहले दिखने लगते हैं, जैसे व्यवहार में बदलाव, लोगों से दूरी या नजर की समस्या। अगर आपको या आपके किसी करीबी में ये लक्षण बार-बार दिख रहे हैं, तो इसे “नॉर्मल एजिंग” समझकर नजरअंदाज न करें। समय पर डॉक्टर से सलाह लेना ही सबसे समझदारी भरा कदम है।

ये भी पढ़ें

Dementia Symptoms: भूलने की बीमारी में ब्रेन नहीं, लेग्स हैं जिम्मेदार! डॉक्टर ने बताया डिमेंशिया का असली कारण

Published on:
07 Apr 2026 06:27 pm
Also Read
View All