स्वास्थ्य

Banana benefits : हड्डियों को मजबूत करने के लिए रोजाना करें केले का सेवन, इन समस्याओं को भी करेगा दूर

Banana benefits : केले का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। केला ऐसा फल है, जिसे खाने में भी व्यक्ति को बहुत आसानी होती है। क्योंकि केले को मात्र छीलना ही रहता है।

2 min read
Aug 09, 2021

केले का सेवन हड्डियों के साथ ही पूरे शरीर के लिए फायदेमंद होता है। रोजाना केले का सेवन करने से हमारे शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन, आयरन, फाइबर आदि मिलते हैं। इससे हमें भरपूर एनर्जी भी मिलती है। आइए जानते हैं केले का सेवन करने से क्या-क्या फायदे होते हैं।

हड्डियों के लिए फायदेमंद-

केले का सेवन हड्डियों को मजबूत करता है। क्योंकि केले में पर्याप्त मात्रा में मैग्नीशियम, कैल्शियम पाया जाता है। इससे हड्डियों से संबंधित समस्याएं भी दूर होती है।

तनाव को करेगा दूर-

जो लोग तनाव या डिप्रेशन के कारण परेशान हैं। उन्हें भी केले का सेवन करना चाहिए। क्योंकि केले में ऐसे प्रोटीन होते हैं। जो दिमाग को शांत रखते हैं। केले में पाए जाने वाला विटामिन 6 शरीर में ब्लड ग्लूकोस के लेवल को बराबर रखता है। केले में ट्राइप्टोफान एमिनो एसिड पाया जाता है। जो सेरोटोनिन हार्मोन पैदा करता है। जिसकी वजह से व्यक्ति का मूड भी अच्छा रहता है। इसलिए रोजाना केले का सेवन करना चाहिए।

वजन कम करने में फायदेमंद-

केले का सेवन करने से हमारा वजन भी कम होता है। इससे पेट अधिक समय तक भरा रहता है। इस कारण आपको भूख नहीं लगती है और आप व्यर्थ के तले गले खाद्य पदार्थ खाने से भी बचते हैं। इस कारण इसके सेवन से वजन कम होता है।

नहीं होगी खून की कमी -

जो लोग केले का सेवन करते हैं। उनके शरीर में खून की कमी नहीं होगी। क्योंकि केले में पर्याप्त मात्रा में आयरन होता है। इससे हिमोग्लोबिन बढ़ता है और खून की कमी पूरी होती है। केला शरीर को ताकतवर बनाने में भी मददगार होता है।

कोलेस्ट्रॉल करेगा कंट्रोल -

केले का सेवन कोलेस्ट्रोल को कम करने में मददगार होता है। इसमें पोटेशियम, फाइबर, कैल्शियम और विटामिन सी पाया जाता है। इसलिए अगर आप रोजाना एक केले का भी सेवन करेंगे। तो यह हृदय से जुड़ी समस्याओं को भी दूर कर देगा।

पाचन तंत्र को करेगा स्ट्रांग-

जिन लोगों का पाचन तंत्र कमजोर है। उन्हें केले का सेवन करना चाहिए। केला पेट से संबंधित समस्याएं दूर कर पाचन तंत्र को मजबूत करता है।

Published on:
09 Aug 2021 11:53 am
Also Read
View All