स्वास्थ्य

Health Tips : अच्छी नींद आए इसलिए रोजाना खाएं यह फूड्स

Health Tips : समय पर नींद नहीं आने की समस्या आजकल अधिकतर लोगों को हो रही है। अगर आप भी इस समस्या से गुजर रहे हैं। तो कुछ फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करें। इससे आपको बेहतर नींद आएगी।
2 min read
• •
Updated: 28 Jul 2021, 7:54 PM IST
Sleeping tips
Sleeping tips

बदलती लाइफस्टाइल और तनाव के कारण लोगों को अनिद्रा की शिकायत होती जा रही है। लोग समय से सोकर सुबह जल्दी उठना चाहते हैं।लेकिन चाह कर भी वे ऐसा नहीं कर पाते हैं। इसलिए आप कुछ हेल्थी फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करें। इससे आपको अच्छी नींद आएगी और आप अपने आप को स्वस्थ और तरोताजा महसूस करेंगे।

बादाम का सेवन करें-

बादाम मैग्नीशियम का अच्छा स्रोत है। इसी के साथ यह मांसपेशियों को रिलैक्स करने में अहम भूमिका निभाता है। बादाम हार्मोन मेलाटोनिन का भी स्रोत है। इससे आपके नींद के साइकिल को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। बादाम में प्राकृतिक नींद लेने वाला तत्व होता है। इसलिए बादाम का सेवन जरूर करें।

शकरकंद खाएं-

शकरकंद में पोटैशियम, मैग्निशियम, कैलशियम आदि पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से आपकी अनिद्रा वाली शिकायत कम होती है।शकरकंद में कार्बोहाइड्रेट भी होता है। जो आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसलिए आप रात के भोजन में शकरकंद को सेक कर या उबालकर खाएं, इससे बहुत फायदा मिलेगा।

केले का सेवन करें-

केले में पर्याप्त मात्रा में पोटेशियम, मैग्नीशियम होता है। जो आपकी मांसपेशियों को आराम देता है। आप तनाव व चिंता में हो तो केले का सेवन करें। केले में विटामिन बी 6 होता है। जो शरीर के मेलाटोनिन लेवल को बढ़ाता है। जिससे नींद आने में मदद मिलती है।

खसखस का दूध पीएं-

रात को समय से नींद नहीं आती है। तो आपको खसखस का दूध पीना चाहिए। इसे आप सोने से पहले गर्म करें और इसमें खसखस डालकर सेवन करें। इससे तनाव भी कम होगा और यह गहरी नींद लाने में मदद करता है। इसलिए सोने से आधे घंटे पहले इसका सेवन करें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
AQI Exercise: खराब AQI में एक्सरसाइज करना कितना सुरक्षित है? अमेरिकन लंग आर्गेनाईजेशन से जानें किन लोगों को बाहर वर्कआउट से बचना चाहिए

Post Diwali Diet: त्योहार के बाद शरीर को फिट कैसे रखें? WHO, एनआईडीडीके और NHS से जानें पानी, फाइबर और क्रैश डाइट से बचने के टिप्स

Allergy vs Cold: प्रदूषण और बदलते मौसम में खांसी क्यों बढ़ती है? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें एलर्जी के लक्षण और कब डॉक्टर के पास जाएं

Festive Weight Control: दिवाली और त्योहारों में वजन बढ़ने से कैसे बचें? हार्वर्ड न्यूट्रिशन सोर्स से जानें हेल्दी प्लेट और स्मार्ट स्नैक्स चॉइस

Heart Patients Diwali: दिवाली पर दिल को स्वस्थ कैसे रखें? जानें हार्ट पेशेंट की डाइट और इमरजेंसी लक्षणों पर कार्डियोलॉजिस्ट की सलाह