11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Glowing Skin : सोने से पहले करें यह काम, सुबह उठते ही आएगा चेहरे में निखार

Glowing Skin : आपकी त्वचा रूखी और बेजान है और आप उसे निखरना चाहती हैं। तो रोजाना सोने से पहले यह काम करें। इससे आप जब सुबह उठेंगे तो आपकी त्वचा में निखार नजर आने लगेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 24 Jul 2021, 7:20 PM IST

Glowing Skin

Glowing Skin

चेहरे में निखार के लिए आप कुछ घरेलू उपाय कर सकते हैं। इससे आपको किसी प्रकार का साइड इफेक्ट भी नहीं होगा और आप की त्वचा में दिन-ब-दिन निखार आएगा। इसके लिए आपको समय भी नहीं देना है। केवल रात में सोने से पहले इन चीजों का उपयोग करें।

यह भी पढ़ें - बरसात के मौसम में बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाया यह टिप्स।

दूध की परत लगाएं-

आप सोने से पहले अपना चेहरा साफ करें और फिर उस पर दूध लगाएं। कच्चा दूध लगाएंगे तो और भी बेहतर रहेगा और हल्के हाथ से मालिश करें और तब तक मालिश करते रहें जब तक कि त्वचा दूध को सोख ले।

यह भी पढ़ें - वजन बढ़ाना है तो केला, घी और मक्खन का इस तरह करें सेवन।

सुबह करें साफ-

सुबह दूध सूख जाएगा और चेहरे पर एक परत बन जाएगी। इस परत को आप सुबह उठकर पानी से धोएं । करीब एक सप्ताह तक ऐसा करने से आपको चेहरे में फर्क नजर आएगा और डार्क सर्कल, पिंपल भी दूर हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें - रोजाना खाली पेट पीएं मेथी दाने का पानी।

मृत त्वचा को हटाए-

चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए आप और भी कई उपाय कर सकते हैं। इसके लिए आप तिल के तेल को त्वचा पर लगाएं। यह आपके डेड सेल्स को हटाकर नई कोशिकाओं का निर्माण करेगा।

यह भी पढ़ें - मोबाइल के साथ समय गुजारना दिमाग के लिए हो सकता है नुकसानदायक।

चावल का इस्तेमाल करें-

त्वचा को निखारने के लिए आप चावल का स्क्रब भी तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आप मोटे पिसे हुए चावल दो चम्मच लें और इसे पीस लें। इसमें एक चम्मच सीसम ऑयल मिलाएं। अब स्क्रब तैयार हो चुका है। आप पहले अपने चेहरे को फेस वॉश से धो लें। फिर स्क्रब लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। इसके बाद पानी से चेहरे को धो कर पोछ ले और सो जाएं। सुबह आपका चेहरा दमकता हुआ नजर आएगा।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।