29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Fenugreek water : रोजाना खाली पेट पीएं मेथीदाने का पानी, शरीर को होंगे गजब के फायदे

Fenugreek Water : मेथी दाने के पानी का रोजाना खाली पेट सेवन करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इससे आपका शरीर भी स्ट्रांग होगा और आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ेगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 16 Jul 2021, 8:07 PM IST

Fenugreek Water

Fenugreek Water

मेथी दाने का उपयोग लोग घरों में सब्जी, लड्डू पराठे आदि के रूप में करते हैं। इसमें हल्का कड़वापन होता है और यह बीमारियों से निजात दिलाने में अहम भूमिका निभाता है। क्योंकि इसमें पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होता है।

यह भी पढ़ें - जल्दबाजी में भोजन करना सेहत के लिए हो सकता है नुकसानदायक।

जानकारों की माने तो मेथी दाने का पानी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप इसका सेवन रोजाना खाली पेट करते हैं। तो यह आपकी त्वचा, बाल और शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। क्योंकि इसमें टोटल लिपिड, फास्फोरस, फाइबर, कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन, जिंक, मैग्नीज आदि तत्व पाए जाते हैं।

यह भी पढ़ें - मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती है आपकी यह आदतें।

इस तरह बनाये पानी-

मेथी दाने का पानी बनाने के लिए आपको एक डेढ़ चम्मच मेथी दानों को एक गिलास में डालकर पानी में भिगो कर रख देना है। जब सुबह उठे तो इस पानी को अच्छे से छान लें और खाली पेट सेवन करें। अगर आप चाहे तो मेथी दानों को बाद में खा भी सकते हैं। आप इसका उपयोग सब्जी आदि में भी कर सकते हैं। इस प्रकार खाली पेट मेथी दाने का पानी पीने से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।

यह भी पढ़ें - रोजाना वॉकिंग करने से सेहत को होंगे यह अनगिनत फायदे।

यह होते हैं फायदे -

खाली पेट मेथी दाने का पानी पीने से हमारा वजन कंट्रोल में रहता है। क्योंकि यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को काफी तेजी से कम करता है। एसिडिटी की समस्या दूर होती है। पाचन तंत्र मजबूत होता है ।कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है। जोड़ों के दर्द की समस्या कम होती है। इसलिए इस पानी का सेवन रोजाना करना चाहिए।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।