स्वास्थ्य

रक्त संचार को बेहतर बनाना है तो रोजाना करें इन सब्जियों का सेवन

अनियंत्रित रक्त संचार आपके लिवर, हार्ट के साथ साथ अन्य अंगों को भी नुकसान पहुंचा सकता है। और ब्लड सर्कुलेशन के ठीक न होने से खून के थक्के जमना, मोटापा और मधुमेह जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
2 min read
• •
Updated: 24 Mar 2022, 6:18 PM IST
vegetables for blood circulation, vegetables good for blood circulation, vegetables to increase blood circulation, rakt sanchar, बेहतर रक्त संचार, रक्त संचार बढ़ाने वाली सब्जियां, फायदेमंद सब्जियां, हरी सब्जी, टमाटर, प्याज, लहसुन, हेल्थ टिप्स,
रक्त संचार को बेहतर बनाना है तो रोजाना करें इन सब्जियों का सेवन

शरीर के सही ढंग से काम करने और स्वस्थ बने रहने के लिए ब्लड सर्कुलेशन यानी रक्त संचार का बेहतर होना बहुत जरूरी है। क्योंकि रक्त संचार के नियंत्रित रहने से आप बीमारियों से लड़ सकते हैं। वहीं अनियंत्रित रक्त संचार आपके लिवर, हार्ट के साथ साथ अन्य अंगों को भी नुकसान पहुंचा सकता है। और ब्लड सर्कुलेशन के ठीक न होने से खून के थक्के जमना, मोटापा और मधुमेह जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। तो आइए जानते हैं रक्त संचार को बेहतर बनाने के लिए कौन-कौन सी सब्जियों का सेवन करना लाभकारी हो सकता है...

1. टमाटर
लाल और गोल-मटोल टमाटर का सेवन ब्लड सर्कुलेशन को अच्छा रखने में मदद कर सकता है। अपनी डाइट में टमाटर को शामिल करने से नसों की ब्लॉकेज और रक्त वाहिकाओं की सिकुड़न को रोकने में भी मदद मिल सकती है। आप टमाटर की सब्जी, सूप या सलाद बनाकर खा सकते हैं।

2. हरी पत्तेदार सब्जियां
घर के बड़े कोशिश करते हैं कि उनके बच्चे बचपन से ही हरी सब्जियों का सेवन करना सीख जाएं। क्योंकि हरी सब्जियां आपकी सेहत के साथ-साथ ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर रखने में सहायक हो सकती हैं। इसलिए अपनी डाइट में पालक, पत्तागोभी, केल जैसी सब्जियों को जरुर शामिल करें।

3. लहसुन
खाने का जायका बढ़ाने वाली लहसुन केवल एक सब्जी ही नहीं है बल्कि इसके कई औषधिय गुण भी हैं। एलिसिन नामक तत्व की मौजूदगी के कारण लहसुन का सेवन रक्त वाहिकाओं को आराम देने और ब्लड सर्कुलेशन को अच्छा बनाने में लाभकारी साबित हो सकता है।

(डिस्क्लेमर: आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
24 Mar 2022, 6:18 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Adulterated Mithai: दिवाली पर असली और नकली मिठाई की पहचान कैसे करें, जानें सेहत के खतरे और शिकायत का तरीका

Mouth Breathing: सोते समय मुंह खुला रह जाता है और नाक की जगह मुंह से लेते हैं सांस, वेबएमडी से जानें कौनसी समस्याएं हो सकती है

Sun Allergy: धूप में निकलते ही आने लगती हैं छींकें? हार्वर्ड हेल्थ से जानें क्यों रोशनी पड़ते ही सक्रिय हो जाती है नाक

Misophonia: खाना चबाने या सांस लेने की आवाज से चिढ़ जाते हैं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए क्या है मिसोफोनिया और क्यों होती है यह समस्या

Globus Sensation: गले में हर समय कुछ फंसा हुआ क्यों लगता है, क्लीवलैंड क्लिनिक से समझें क्या है ग्लोबस सेंसेशन