31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कंघी करने का ये गलत तरीका आपके बाल गिरने की वजह बन सकता है

कंघी करने का गलत तरीका और समय भी आपके बालों को नुकसान पहुंचाता है। जिससे बालों में स्कैल्प संक्रमण, डिस्टर्ब ब्लड सर्कुलेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए अगर आप भी बालों को कंघी करते समय गलतियां करते हैं तो...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 24 Mar 2022, 5:34 PM IST

combing hair, hair care mistakes to avoid, hair care tips in hindi, बालों की देखभाल, कंघी का तरीका, कंघी का समय, झड़ते बाल, डैन्ड्रफ, दो मुंहे बाल, हेयर केयर, hair combing tips, wooden comb for hair,

कंघी करने का ये गलत तरीका आपके बाल गिरने की वजह बन सकता है

आजकल हर दूसरे व्यक्ति को बालों से जुड़ी कोई न कोई समस्या है। गलत लाइफस्टाइल, खानपान के अलावा आपको बता दें कि बालों की देखभाल में की जाने वाली गलतियां भी आपके बालों को कमजोर बनाती हैं। जिससे हेयर फॉल, डैंड्रफ, दो मुंहे बाल आदि बालों से संबंधित परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। आपके बालों से जुड़ी हर छोटी बड़ी चीज उनके स्वास्थ्य को प्रभावित करती है। यहां तक कि आपके कंघी करने का गलत तरीका और समय भी आपके बालों को नुकसान पहुंचाता है। जिससे बालों में स्कैल्प संक्रमण, डिस्टर्ब ब्लड सर्कुलेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए अगर आप भी बालों को कंघी करते समय गलतियां करते हैं तो जानिए इसका सही तरीका...

कितनी बार कंघी करें?

कुछ लोग दिन में न जाने कितनी बार बालों को उलझने से बचाने के किए कंघी करते हैं। और कुछ लोग बालों के टूटने के डर से मुश्किल से एक बार बालों में कंघी करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि ये दोनों ही आदतें बहुत गलत हैं। क्योंकि विशेषज्ञों के अनुसार आपको दिन में कम से कम 2 बार कंघी जरूर करना चाहिए। इसके अलावा जिन लोगों के बाल ज्यादा लंबे हैं उन्हें 3 बार अपने बालों को काढ़ना चाहिए।

कंघी करने का सही तरीका

1. आपको अपने बालों के लिए प्लास्टिक की जगह लकड़ी की कंघी का इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि लकड़ी की कंघी का इस्तेमाल करने से बालों के टूटने और दो मुंहे बालों की समस्या को कम किया जा सकता है।

2. कुछ लोग जल्दी जल्दी में या स्टाइल के चक्कर में केवल ऊपर ऊपर से बालों में कंघी कर लेते हैं। जबकि ये गलत है। आपकी स्कैल्प से लेकर सिरों तक बाल बनाने चाहिएं।

3. अगर आपकी भी आदत बालों को जोर जोर से कंघी करने की है तो आज ही इसे सुधार लें। बालों को सुलझाते वक्त उन्हें कभी भी खींचें न और ना ही स्कैल्प को खरोचें। आराम से पहले सिरों को सुलझाएं फिर ऊपर से नीचे बालों में कंघी करें।

4. साथ ही ध्यान रखें कि आपको सारे बालों को एक साथ कंघी नहीं करना है, बालों को छोटे छोटे सेक्शन में बांटकर कंघी करें।


यह भी पढ़ें: पैरों की झनझनाहट को दूर करने में बहुत कारगर है ये योग, तुरन्त मिलेगा आराम