स्वास्थ्य

रात में सोने से तीन घंटे पहले भोजन करें, खराश कम होगी

मौसम बदलने के साथ ही खांसी, जुकाम, अपच व एसिडिटी की समस्या बढ जाती है। कई बार गले में खराश काफी समय बाद भी बनी रहती है। यदि ऐसा है तो तुरंत चिकित्सक को दिखाएं।
less than 1 minute read
Jul 12, 2019
Health tips, cold, Symptoms of hypothermia
रात में सोने से तीन घंटे भोजन करें, खराश कम होगी

गले में खराश की समस्या से बचाव के लिए रात में सोने से करीब 3-4 घंटे पहले भोजन कर लेना चाहिए। गरिष्ठ व तैलीय खानपान से परहेज करना चाहिए। एक बार में खाने की बजाय दिन में थोड़ा-थोड़ा चार से पांच बार में खाना चाहिए। इसके अलावा मिर्च-मसालों व खट्टी चीजें खाने से बचें। चाय, कॉफी और कोल्ड ड्रिंक न पीएं। रात में हल्का भोजन करना चाहिए। तापमान के उतार-चढ़ाव का ध्यान दें। एंटीबायोटिक व दर्द निवारक दवा खुद से न लें।
नमक डालकर गुनगने पानी से करें गरारा
गले में खराश की शिकायत होने पर गर्म पानी में नमक डालकर गरारे करें। नमक मिला गर्म पानी गले में इंफेक्शन की वजह से सूजन को कम करता है और आराम पहुंचाता है। हर तीन घंटे में गरारे करें। अदरक को पीस कर उसमें थोड़ी सी हल्दी डालकर दूध में उबाल लें। दूध तब तक उबालें जब तक हल्दी पक ना जाएं। फिर इसे कप में लेकर चाय की चुस्कियां लेते हुए पीएं। गले के दर्द में राहत मिलेगी।
-डॉ. अमित गोयल, ईएनटी एक्सपर्ट, एम्स जोधपुर

Published on:
12 Jul 2019 07:51 pm
Also Read
View All
Meconium:बच्चे की पॉटी का कौन सा रंग चिंता की वजह हो सकता है? Cleveland Clinic से जानें लक्षण और खतरे

Ankylosing Spondylitis: 40 साल से कम है उम्र और कमर में रहता है दर्द तो एंकिलोजिंग स्पॉन्डिलाइटिस का संकेत भी हो सकता है, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें लक्षण

PMOS And Social Media Trends: सोशल मीडिया पर वायरल हेल्थ टिप्स कितने सही? जानें स्त्री रोग विशेषज्ञों की राय

Heart Murmur: दिल की धड़कन में सुनाई दे रही है असामान्य आवाज? American Heart Association ने बताए हार्ट मर्मर के कारण और संकेत

Chronic Cough: रात में बढ़ जाती है खांसी या बार-बार आती है? NHS और मेयो क्लिनिक से जानें किन संकेतों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज