स्वास्थ्य

Diabetes Precautions Tips: डायबिटीज के कारण प्रभावित हो सकते हैं बॉडी के ये 4 अंग, जानिए कैसे कर सकते हैं बचाव

Diabetes Precautions Tips: आजकल कि जीवनशैली और डाइट ऐसी हो गई है कि डायबिटीज एक कॉमन सी बीमारी बन गई है, ये बीमारी बॉडी के अलग-अलग अंगों को प्रभावित करती है, इसलिए इसके शुरूआती लक्षण और बचाव के तरीकों को जानने कि बेहद आवश्य्कता होती है।  

2 min read
Effects of diabetes on the body and organs

Diabetes Precautions: डायबिटीज की बीमारी बहुत ही ज्यादा कॉमन हो गई है, इसके होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे कि अनियमित लाइफस्टाइल और खान-पान। इस बीमारी को यदि नियंत्रित नहीं किया जाता है तो ये धीरे-धीरे कई सारे गंभीर समस्यायों का रूप ले लेती है। इसलिए डायबिटीज को नियंत्रित में करने के लिए शुरुआत में ही स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की जरूरत होती है। इसलिए जानिए कि ये बीमारी कौन-कौन से बॉडी के पार्ट्स को प्रभावित कर सकती है।

1. डायबिटीज की समस्या दिल की सेहत को प्रभावित कर सकती है: जो व्यक्ति लंबे समय से इस बीमारी से पीड़ित हैं उन्हें डायबिटीज को कंट्रोल में रखने कि बहुत ही ज्यादा आवश्य्कता होती है, नहीं तो वे हार्ट अटैक के जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित हो सकते हैं। वहीं ब्रेन स्ट्रोक का खतरा भी दो गुना ज्यादा बढ़ सकता है।

2.पैरों में उत्पन्न हो सकती है सूजन की समस्या: डायबिटीज के पेशेंट्स को अक्सर पैरों में सूजन की समस्या रहती है, क्योंकि इनके पैरों कि नसों में फैट एकत्रित होने लग जाता है, जिससे कि सूजन की समस्या उत्पन्न हो सकती है क्योंकि इनके होने पर ब्लड वेसल्स ब्लॉक हो जाती है, जिससे कि व्यक्ति की उँगलियाँ भी काली पड़ जाती हैं। इसलिए डायबिटीज के पेशेंट्स को शुगर लेवल नियंत्रण करने कि सलाह दी जाती है।

3.डायबिटीज के पेशेंट्स को आंखों के ऊपर पड़ सकता है बुरा प्रभाव: डायबिटीज के पेशेंट्स को अक्सर आंखों से जुड़ी कोई न कोई परेशानी बनी ही रहती है, वहीं यदि शुगर लेवल को कंट्रोल नहीं किया जाता है तो आंखों कि रोशनी भी जा सकती है। डायबिटीज के पेशेंट्स के विजन में भी प्रभाव पड़ता है। इससे आंखों की रोशनी भी जा सकती है।

यह भी पढ़ें: भुना प्याज के सेवन से होते हैं ये 4 बड़े फायदे, पेट से जुड़ी समस्या से लेकर हड्डियों को बनाता है मजबूत

4.किडनी खराब होने का बढ़ सकता है खतरा: ब्लड शुगर लेवल ज्यादा होने पर किडनी की सेहत के ऊपर भी गंभीर प्रभाव पड़ सकता है, इससे धीरे-धीरे वहीं कार्यक्षमता में भी गिरावट है, जिससे कि धीरे-धीरे किडनी में इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है और किडनी भी खराब हो सकती है। इसलिए डायबिटीज के पेशेंट्स को अक्सर अपना ब्लड शुगर लेवल चेक करते रहने कि बेहद आवश्य्कता होती है।

जानिए डायबिटीज के पेशेंट्स कैसे रख सकते हैं अपने शरीर का ध्यान
-डायबिटीज के पेशेंट्स को कोशिश करना चाहिए कि ज्यादा मात्रा में तेल-मसाले युक्त चीजों का सेवन न करें।
-डायबिटीज के पेशेंट्स को ओमेगा 3 युक्त चीजों को अपने डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
-कोशिश करें कि रोजाना एक्सरसाइज करें वहीं फाइबर युक्त चीजों का भरपूर मात्रा में सेवन करें।

यह भी पढ़ें: शरीर में फाइबर की कमी होने होने पर हो सकते हैं ये नुकसान, जानें कम मात्रा में फाइबर युक्त चीजों के सेवन से होने वाली इन समस्यायों के बारे में

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Updated on:
29 Apr 2022 04:57 pm
Published on:
29 Apr 2022 04:56 pm
Also Read
View All