स्वास्थ्य

Instant Energy Drink :- एनर्जी चाहिए तो घर में ऐसे तैयार करें केला, अनानस, पालक के ड्रिंक

Instant Energy Drink :- कभी-कभी शरीर में पानी की कमी हो जाती है। थकान और कमजोरी महसूस होती है। ऐसे में आपको एनर्जी ड्रिंक पीना बहुत जरूरी होता है। अगर आप इसे घर में तैयार कर पीएंगे, तो आपके शरीर को बहुत फायदा होगा।
2 min read
• •
Updated: 31 May 2021, 2:45 PM IST
Instant Energy Drink :-  एनर्जी चाहिए तो घर में ऐसे तैयार करें केला, अनानस, पालक के ड्रिंक
Instant Energy Drink :- एनर्जी चाहिए तो घर में ऐसे तैयार करें केला, अनानस, पालक के ड्रिंक

अधिक परिश्रम करने, एक्सरसाइज करने, गर्मी में बाहर से आने के बाद हमें पानी की अपेक्षा कोई Energy Drink की आवश्यता महसूस होती है। चूंकि बाजार के एनर्जी ड्रिंक उतने हेल्दी नहीं होते हैं। जितने आप घर में प्राकृतिक फलों से तैयार कर बनाते हैं। इसलिए आज हम आपको कुछ बेहतरीन एनर्जी ड्रिंक्स तैयार करने की विधि बताएंगे, जिसको पीने से आपको कई प्रकार के फायदे होंगे।

तुरंत एनर्जी देगा केले और संतरे का ड्रिंक-

आप घर में केले और संतरे का एनर्जी ड्रिंक तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको आधा केला, एक कप संतरे का जूस, थोड़ा दही और उतना ही नारियल पानी लेना होगा। फिर इन सबको मिक्सर में डालकर अच्छे से ग्राइंड कर लें। अब इसे आप चाहे तो फ्रीज में ठंडा करके भी पी सकते हैं। यह ड्रिंक आपको तुरंत एनर्जी प्रदान करेगा।


शरीर के लिए फायदेमंद पालक, अनानास और सेब-

शरीर को पर्याप्त एनर्जी देने के साथ ही शरीर के लिए पालक, सेब फल और अनानास का एनर्जी ड्रिंक है। इसके लिए आप समान मात्रा में कटा कुआ पालक, कटा हुआ सेब और अनानास लें। फिर इसमें थोड़ा नींबू का रस भी डाले, इसमें जरूरत अनुसार पानी डालकर मिक्सर में ग्राइंड कर लें। इस ड्रिंक को आप पीएंगे तो तुरंत एनर्जी मिलने के साथ ही यह शरीर के लिए भी बहुत फायदेमंद रहेगा। क्योंकि पालक में एंटी ऑक्सीडेंट्स तत्व, सेब में विभिन्न प्रकार के विटामिन और नेचुरल शुगर, पोटेशियम आदि होते हैं, नींबू में इलेक्ट्रोसाइट्स होते हैं। जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

भरपूर एनर्जी देगा नारियल पानी, नींबू और शहद का यह ड्रिंक-

गर्मी हो या अन्य कोई भी मौसम यह खास ड्रिंक आपके स्वास्थ और एनर्जी के लिए हर मौसम में फायदेमंद रहेगा। इसके लिए आप आधा गिलास नारियल का पानी, एक छोटा चम्मच शहद, एक चुटकी नमक, आधा चम्मच ताजे नींबू का रस सभी को मिलाकर मिक्सर में ग्राईंड कर लें। इसे फिर फ्रीज में रखकर ठंडा कर सकते हैं। इस ड्रिंक से आपको काफी एनर्जी मिलेगी।

तुरंत पीएं यह एनर्जी ड्रिंक-

आप कहीं बाहर से आ रहे हैं और आपके पास समय कम है। तो आप नींबू पानी भी पी सकते हैं। इसके लिए आप एक ताजा नींबू एक गिलास पानी में डालें, इसमें स्वाद अनुसार नमक और शक्कर भी मिला लें। अब आप इसमें आईस क्यूब डालकर या जैसा आपको ठीक लगे, वैसा पी सकते हैं। इसके सेवन से पानी की कमी दूर होगी और आपको तुरंत एनर्जी भी मिलेगी।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह

Safe Diet After Nirjala Vrat: व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

Karwa Chauth 2026: सरगी से लेकर बच्चे की देखभाल तक, ऑस्ट्रेलियन ब्रेस्टफीडिंग एसोसिएशन से जानें छोटे बच्चों वाली महिलाएं कैसे रखें व्रत