28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Avoid this drink after workout :- वर्कआउट के बाद इन पेय प्रदार्थों का सेवन नुकसानदायक

Avoid this drink after workout :- वर्कआउट करने के बाद हमारे शरीर को पानी की आवश्यकता महसूस होती है। ऐसे में लोग कई प्रकार के पेय प्रदार्थों का सेवन करते हैं। लेकिन कुछ पेय प्रदार्थ आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 27 May 2021, 6:59 PM IST

एक्सरसाइज या रनिंग के दौरान हमारे शरीर से जमकर पसीना निकलता है। इससे हमारी बॉडी डिटॉक्स होती है। यह बहुत फायदेमंद प्रक्रिया है। लेकिन इसके बाद हमारे शरीर को फिर से पानी की अवश्यकता महसूस होती है। जिसकी पूर्ति लोग विभिन्न प्रकार के Drink से करते हैं। जो हमारे शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। आईये जानते हैं वे कौन से पेय प्रदार्थ हैं जो हमारे शरीर के लिए लाभदायक नहीं है।


यह भी पढ़ें- गले में खराश और खांसी है तो घर में करे शहद का उपयोग, मिलेगा फायदा.

पानी पीना ही फायदेमंद-

वर्कआउट के बाद हमारे शरीर को हाईड्रेट करने के लिए तरल प्रदार्थ की जरूरत होती है। ऐसे में पानी ही सबसे बेहतरीन विकल्प होता है। क्योंकि शरीर को भी पानी की जरूरत होती है। लेकिन कुछ लोग शरीर को पोषक तत्व मिले, इस कारण विभिन्न प्रकार के पेय प्रदार्थों का सेवन करते हैं। जिसमें से कुछ पेय प्रदार्थ सेहत के लिए फायदेमंद भी नहीं होते हैं।

यह भी पढ़ें- डेड स्किन हटाकर लाना है निखार, तो घर में यूज कीजिए बादाम और मुल्तानी मिट्टी.

मोटापा बढ़ाते हैं फलों के रस-

वर्कआउट करने के बाद कई लोग फलों के रस का सेवन करते हैं। फलों के रस में फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप होता है। जिसके कारण मोटापा बढ़ता है। ऐसे में वर्कआउट के तुरंत बाद फलों के रस का सेवन सेहत के लिए लाभदायक नहीं होता है।

यह भी पढ़ें- कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल करना है तो प्याज के साथ करें अदरक और नींबू का सेवन.

स्पोर्ट ड्रिंक्स पीने से बचें-

वर्कआउट के बाद आजकल स्पोर्ट ड्रिंक्स पीने का चलन बढ़ गया है। इस कारण अधिकतर लोग स्पोर्ट ड्रिंक्स पीते हैं। जबकि इससे स्वास्थ को कोई लाभ नहीं होता है। इसमें शुगर अधिक मात्रा में होने के कारण इसका सेवन और भी नुकसानदायक होता है।

यह भी पढ़ें- कोरोना काल में श्वसन तंत्र को मजबूत करना है तो हर दिन करें यह योग प्राणायाम.

हानिकारक हैं कार्बोनेट पेय प्रदार्थ-

वर्कआउट के बाद कार्बोनेटेड पेय प्रदार्थ काफी नुकसानदायक होते हैं। इनके सेवन से शरीर को कोई फायदा नहीं होता है। इनमें काफी मात्रा में शक्कर होती है। इस कारण यह पीते समय तो एनर्जी प्रदान करने वाले लगते हैं। लेकिन वास्तव में यह स्वास्थ के लिए हानिकारक होते हैं।

अल्कोहल का सेवन नहीं करें-

जो लोग किसी भी प्रकार का वर्कआउट करते हैं। उन्हें अल्कोहल का सेवन नहीं करना चाहिए। चाहे वह किसी भी समय क्यों न हो । अल्कोहल का सेवन शरीर को नुकसान ही पहुंचाता है। इससे आपका शरीर डिहाईड्रेट होता है। ऐसे में आपके शरीर में ओर भी पानी की कमी हो सकती है। इस कारण अल्कोहल का सेवन भूल कर भी नहीं करें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल