
महिलाओं को घर का काम, पीरियड्स, बच्चों को जन्म देना, परिवार की देखभाल करना आदि जिम्मेदारी होती है। ऐसे में उन्हें पुरूषों की अपेक्षा अधिक पोषण की जरूरत होती है। लेकिन बिजी शेड्यूल के कारण उन्हें खुद के बारे में ही ख्याल नहीं रहता है। जबकि उन्हें कई प्रकार के विटामिन नियमित रूप से लेना चाहिए।
यह भी पढ़ें - खुश रहने के लिए हमेशा याद रखें यह चंद बातें.
विटामिन ए के लिए खाएं-
मेनोपॉज के कारण महिलाओं की बॉडी में कई प्रकार के बदलाव होते है। जिससे उनकी त्वचा से लेकर उनके शरीर तक पर काफी असर पड़ता है। इसलिए उन्हें विटामिन ए युक्त खाद्य प्रदार्थ जैसे- गाजर, पपीता, कद्दू के बीज, पालक आदि का सेवन करना चाहिए। ताकि विटामिन ए की कमी से होने वाली समस्या से निजात मिले।
गर्भवती महिलाओं के लिए विटामिन बी 9 -
गर्भवती महिलाओं के लिए विटामिन बी-9 जरूरी होता है। यह उनमें बर्थ डिफेक्ट की समस्या को रोकता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को अपनी डाइट में बीन्स, ग्रेन, यीस्ट आदि विटामिन बी युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए।
हड्डियों के लिए जरूरी विटामिन डी-
हड्डियों को मजबूत करने के लिए विटामिन डी बहुत जरूरी होता है। इसके लिए मशरूम, दूध, पनीर, सोया उत्पाद, मक्खन, दलिया, फैटी फिश, अंडे आदि का सेवन करना चाहिए।
खूबसूरती के लिए विटामिन ई जरूरी-
महिलाओं की खूबसूरती बनाए रखने के लिए विटामिन ई का भरपूर मात्रा में सेवन करना चाहिए। इससे चेहरे पर झुर्रियां, दाग धब्बे आदि समस्या नहीं होती है। त्वचा में नमी होकर जवां नजर आती है। इसलिए बादम, पीनट, बटर, पालक आदि का सेवन करें, यह मेनोपॉज के दौरान याददाश्त कम होने की समस्या से भी बचाता है।
विटामिन के खाने से फायदे-
विटामिन के का सेवन महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है। इससे शिशु के जन्म के दौरान खून अधिक बहने की समस्या नहीं होती है। इसलिए सोयाबीन ऑयल, हरी सब्जियां आदि डाइट में शामिल करना चाहिए।