स्वास्थ्य

गर्भवती महिलाएं एंजाइटी और डिप्रेशन से राहत पाने के लिए अपना सकती हैं व्यायाम का रास्ता

एंजाइटी एक ऐसी बीमारी है जिसका ना तो कोई इलाज है। ना कोई दवाई। डॉक्टर की सलाह अनुसार आप इसके लिए दवाई तो ले सकते हैं। परंतु इससे आपका पूरा तबीयत ठीक नहीं हो सकता। एंजाइटी को ठीक करने के लिए आपको अपने मानसिक स्थिति को कंट्रोल करने की जरूरी है।
2 min read
• •
Updated: 7 Feb 2022, 10:36 PM IST
pregnancy_yoga_depression_1.jpg
गर्भवती महिलाएं एंजाइटी और डिप्रेशन से राहत पाने के लिए अपना सकती हैं व्यायाम का रास्ता

नई दिल्ली। जैसे जैसे हमारी जिंदगी में बदलाव आते जा रहे है। हम स्ट्रेस एंजाइटी की तरफ बढ़ते जा रहे हैं । दुनिया जितनी ज्यादा बिजी और भागदौड़ भरी हो रही है लोगों के दिमाग में स्ट्रेस उतना ज्यादा बढ़ रहा है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ योगा बताएंगे जिसको अपना कर आप अपने एंजाइटी का लेवल कम कर सकते हैं। शरीर को फिट रखने के लिए लोग तरह-तरह की एक्सरसाइज और योग करते हैं लेकिन जब तक आप मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं रहेंगे तब तक इन एक्सरसाइज का कोई फायदा नहीं है। आज के इस आर्टिकल में हम आपके मानसिक इस्तिथी को ठीक करने के योग बताएंगे।

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को ऐसी समस्या का सामना करना पड़ता है जिसमें उन्हें तनाव डिप्रेशन और एंजाइटी जैसी समस्या उत्पन्न हो जाती है। महिलाओं के शरीर में आने वाले अंतर और हारमोंस में होने वाले परिवर्तन की वजह से भी कई बार उन्हें इन सभी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उनके रहन-सहन खान-पान और जीवनशैली पर विशेष ध्यान देना चाहिए। एक बेहतरीन उपाय जिसको गर्भावस्था के दौरान महिलाएं अपने जीवन में अपना सकती है वह है योगा। व्यायाम या योगा एक ऐसी पद्धति है जिसे अपनाकर आप अपने मानसिक चेतना में सुधार कर सकते हैं। और अपनी हेल्थ को भी बेहतर बना सकते हैं। गर्भावस्था के दौरान व्यायाम करना गर्भवती महिला तथा उसके बच्चे दोनों के लिए ही काफी लाभदायक साबित होता है।

बालासन

बालासन करने के लिए घुटनों को मोड़कर बैठ जाएं और हाथों को जितना हो सके, आगे की तरफ खींचे। ये आसन करने में बहुत आसान और फायदेमंद है। इसे 5 मिनट तक करें।

जानें कैसे दिमाग को शांत रख सकते हैं।
आप अपने दिमाग को शांत रखने के लिए रोज सुबह 1 घंटे रोज सुबह ध्यान की मुद्रा में बैठ कर अपने दिमाग को शांत रखने की कोशिश करें।


मानसिक तनाव और चिंता से छुटकारा पाने में योगासन बहुत प्रभावी हैं। भारत में हजारों सालों से योगासनों का अभ्यास शारीरिक और मानसिक समस्याओं से छुटकारा पाने और अपनी चेतना को जागृत करने के लिए किया जाता रहा है।

यह भी पढ़े-Corona pandemic: कोरोना काल में अगर आपको है अपनी सेहत से प्यार तो घर में जरूर रखें ये मेडिकल गैजेट्स
हलासन
हलासन आपके मस्तिष्क को शांत करता है। ये तनाव को कम करता है।ये सिरदर्द और अनिद्रा को दूर रखता है। ये पाचन सुधारने में मदद करता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
7 Feb 2022, 10:36 PM IST
Published on:
Also Read
View All
सरकारी ब्लड बैंक में ब्लड की कमी, खतरे में एनीमिया, थैलेसीमिया पीडि़तों की जान

Cholinergic Urticaria: पसीना आने पर शरीर पर छोटे-छोटे खुजली वाले दाने क्यों निकलते हैं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें बचाव के उपाय

Diwali Pollution Health: दिवाली पर प्रदूषण से कैसे बचें? ALA से जानें उपाय और किन लक्षणों में डॉक्टर के पास जाएं

Dust Allergy Diwali: दिवाली की सफाई में धूल और एलर्जी से कैसे बचें? ACAAI से जानें जरूरी सावधानियां और डॉक्टर के पास जाने के संकेत

Diabetes Diwali Tips: दिवाली पर कितनी मिठाई खाएं, डायबेटोलॉजिस्ट से जानें डायबिटीज के मरीजों के लिए हेल्दी विकल्प और शुगर कंट्रोल टिप्स