Exercises For Obese People: जो लोग मोटापे से बेहद परेशान होते हैं उनके लिए वजन कम करना बहुत मुश्किल का काम होता है। यदि उन्हें वजन कम करना है तो रोज इसके प्रति मोटीवेट होना बेहद आवश्यक है। शरीर को पहले की तरह फिट बनाना और सही शेप में लाने के लिए बहुत मेहनत की जरूरत होती है। आज हम आपको कुछ एक्सरसाइज के बारे में बताएंगे, जिनकी मदद से आप मोटापा कंट्रोल कर सकते हैं।

नई दिल्ली।Exercises For Obese People: मोटापा जिसको बढ़ाना तो बहुत आसान है लेकिन कम करना उतना ही मुश्किल। ये बहुत ही ज्यादा गंभीर बीमारियों में से एक है। वजन बढ़ने के साथ-साथ शरीर में बहुत सारी प्रॉब्लम्स आना शुरू हो जाती हैं। जिनका समय से कंट्रोल करना अति आवश्यक हो जाता है। मोटापा बढ़ने से दिल की बीमारियां, हड्डियों एवं जोड़ों में दर्द, मेमोरी लॉस आदि का खतरा बढ़ जाता है। यदि आप भी मोटापे से अधिक परेशान हैं तो इसके लिए आपको अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव लेकर आने की जरूरत है। आपको सुबह जल्दी उठना चाहिए, आप व्यायाम और कुछ एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। जो आपके वेट को कम करने में मदद करेगी। और आपकी कैलोरी को भी बर्न कर देगी। धीरे-धीरे आप पहले की तरह फिट हो जाओगे।
तो आइए जानते हैं इन एक्सरसाइज के बारे में:-
रनिंग एक्सरसाइज
यदि आपको अपना वजन कम करना है तो रनिंग से बेहतर कोई एक्सरसाइज नहीं है। आप पूरे दिन में मात्र 20 मिनट निकालकर रनिंग के लिए जा सकते हैं। इससे आप फिट भी रहेंगे, बाहर की खुली हवा भी मिलेगी और साथ ही साथ पहले जैसे अपने शेप में आ जाएंगे। लेकिन प्रतिदिन रनिंग को अपनी आदत बना लें और रोज रनिंग एक्सरसाइज करें।
यह भी पढ़ें: 15 मिनट में मोटापा कम करें
साइकिल चलाएं
साइकिल चलाने के बहुत फायदे होते हैं। आप फिट भी रहते हैं, इससे अपना पर्यावरण भी सुरक्षित रहता है और साथ में आपके पैसे भी बच जाते हैं। तो साइकिल चलाने को अपनी आदत में डाल लें। यदि आप कहीं घर के आस पास जा रहें हो तो साइकिल का प्रयोग कर सकते हैं। यदि आप बाहर साइकिल का यूज़ नहीं कर पा रहें हो तो, साइक्लिगं मशीन खरीद सकते हैं। यह आपके कैलोरी को बर्न करेगा और मोटापा आसानी से कम हो जाएगा।
यह भी पढ़ें:मोटापा कम करने के लिए करें ये काम
स्ट्रेंथ ट्रेनिंग
स्ट्रेंथ ट्रेनिंग आपके लिए एक आवश्यक ट्रेनिंग है यदि आप मोटापे से ग्रसित हो। यह हमारे शरीर से मेटाबोलिज्म को बढ़ा देती है और ताकत प्रदान करती है। साथ ही साथ ये आपके शरीर में सही से फंक्शन करने में भी मदद करती है।
एरोबिक्स
जो लोग बहुत मोटे हो जाते हैं वे ज्यादा वर्कआउट नहीं कर पाते। इसलिए वे एरोबिक्स का सहारा ले सकते हैं। इसको करने से शरीर में लचीलापन भी आएगा,बॉडी मूवमेंट में समस्या भी नहीं होगी। इसलिए धीरे-धीरे आप जुम्बा और दूसरी वेट ट्रेनिंग भी कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें: 6 पैक्स एब्स के लिए करें ये एक्सरसाइज