स्वास्थ्य

Exercise benefits : रोजाना एक्सरसाइज करने से सेहतमंद रहता है तन और मन

Exercise benefits : अपनी दिनचर्या में हर व्यक्ति को एक्सरसाइज शामिल करना चाहिए। क्योंकि रोजाना व्यायाम करने से आपका तन और मन दोनों सेहतमंद रहता है। आप अपने आप को खुशहाल महसूस करते हैं। जिससे कई प्रकार की बीमारियां भी नहीं होती।
2 min read
• •
Updated: 5 Aug 2021, 11:49 AM IST
Exercise benefits
Exercise benefits

भागदौड़ भरी जिंदगी और प्रतिस्पर्धा के इस युग में लोगों को तनाव, अनिद्रा सहित कई समस्याएं घेर लेती है। जिससे व्यक्ति चिड़चिड़ा होकर अपने आप को थका हारा महसूस करने लगता है। ऐसे में आपको हर दिन एक्टिव रहने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करना चाहिए। जिससे आपका तन और मन दोनों भी सेहतमंद रहेगा।

यह करें एक्सरसाइज-

जरूरी नहीं है कि आप एक्सरसाइज कोई विशेष प्रकार की करें। अगर आपको किसी प्रकार की एक्सरसाइज करना नहीं भी आती है। तो आप सुबह टहलने के लिए निकले, सीढ़ियां चढ़े उतरे, साइकिल चलाएं, तेराकी कर सकते हैं। बैडमिंटन खेल सकते हैं, क्रिकेट, फुटबॉल खेल सकते हैं।इससे आपका हृदय और धमनियों में रक्त का संचार बेहतर तरीके से होगा और आप अपने को पहले से बेहतर और खुशहाल महसूस करेंगे, आपका शरीर भी स्वस्थ रहेगा।

कई बीमारियों से मिलेगी निजात-

रोजाना एक्सरसाइज करने से आपको कई प्रकार की बीमारियां छू भी नहीं पाएगी। क्योंकि एक्सरसाइज करने से आपका शरीर फिट एवं स्वस्थ रहेगा। इस कारण ब्लड प्रेशर, शुगर आदि छोटी मोटी समस्या नहीं होगी। इसी के साथ आपका हृदय भी स्वस्थ रहेगा। क्योंकि जब आप एक्सरसाइज करेंगे, तो आपका ब्लड सरकुलेशन भी बेहतर रहेगा। पाचन तंत्र भी मजबूत होगा और आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ेगी।

घर पर ही करें एक्सरसाइज-

कोरोना महामारी के चलते हुए लॉकडाउन के बाद से लोगों का घर से बाहर निकलना चिंता का विषय हो गया है। इसलिए आप भी जरूरी नहीं है कि जिम जाकर एक्सरसाइज करें। आप घर पर रहकर भी एक्सरसाइज कर सकते हैं। इसके लिए आप अपनी क्षमता के अनुसार एक्सरसाइज का चयन करें और उन्हें सुबह यह शाम के समय करें।जिससे आपका शरीर फिट और तंदुरुस्त रहेगा। आप घर पर स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करते हैं। तो यह आपके लिए फायदेमंद होगी। इसके लिए आप चाहे तो घर पर किताब, दूध, पानी आदि से भरी केन के माध्यम से वजन उठा सकते हैं। इसी के साथ जब आप सामूहिक रूप से एक्सरसाइज करें। तो अन्य साथियों के साथ भी अपने अनुभव शेयर करें और उनके अनुभव से भी कुछ सीखें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय

Hypersalivation: बिना कुछ खाए भी मुंह में पानी क्यों भरने लगता है? हेल्थलाइन से समझें इसके लक्षण

Autophony: कान में अपनी ही आवाज गूंजती हुई क्यों सुनाई देती है? जॉन हॉपकिंस मेडिसिन से जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

Body Odor After Shower: नहाने के बाद भी शरीर से अजीब गंध आती है? इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं, मेयो क्लिनिक से जानें

Aphthous Ulcers: मुंह में बार-बार छाले क्यों पड़ते हैं? कब जांच कराना जरूरी है, क्लीवलैंड क्लिनिक और डर्मनेट से जानें