स्वास्थ्य

आंखों से भी कोरोना, बाहर निकलें तो चश्मा लगाएं

कोरोना वायरस आंखों से भी फैल सकता है। जब कोई पास से बोलता, खांसता या छींकता है तो उसके मुंह से स्प्रे की तरह वायरस निकलते हैं और आंखों के रास्ते शरीर के अंदर प्रवेश कर लेते हैं।
less than 1 minute read
• •
May 02, 2020
आंखों से भी कोरोना, बाहर निकलें तो चश्मा लगाएं
आंखों से भी कोरोना, बाहर निकलें तो चश्मा लगाएं

कोरोना वायरस आंखों से भी फैल सकता है। जब कोई पास से बोलता, खांसता या छींकता है तो उसके मुंह से स्प्रे की तरह वायरस निकलते हैं और आंखों के रास्ते शरीर के अंदर प्रवेश कर लेते हैं। इससे भी संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। कोरोना वायरस के कारण मरीज को आइ फ्लू भी हो सकता है। इससे बचाव के लिए अमरीकन एकडमी ऑफ आप्थमोलॉजी की ओर एक गाइडलाइन जारी कर कुछ सावधानियां बरतने की सलाह दी है। इसमें कहा गया है कि जो बाहर निकल रहे हैं तो नाक-मुंह के साथ आंखों को ठक कर रखें। बाहर निकलते समय सनग्लास कोई दूसरा चश्मा जरूर लगाएं। ग्लूकोमा या मोतियाबिंद की लंबी चलने वाली दवाइयां का स्टॉक घर में कर लें।
कॉन्टेक्ट लेंस न लगाएं
गाइडलाइन में कहा गया है कि जो लोग कॉन्टेक्ट लेंस का प्रयोग करते हैं। वे आजकल इसका प्रयोग न करें। जरूरत पडऩे पर चश्मा लगा सकते हैं। लगा रहे हैं सावधानी बरतें।
आंखों को मसलें नहीं
कुछ लोगों की आदत होती है कि सुबह उठते ही आंखों को मसलते हैं। ऐसा बल्कि न करें। आंखों में लालिमा या जलन होने पर भी आंखों को छूते रहते हैं। आप ऐसा न करें। अगर मजबूती में आंखों को छूना पड़े तो पहले 20 सेकंड तक साबुन से हाथों को अच्छे से धोने के बाद ही आंखों को छूए। बाद में भी धोएं।
कब डॉक्टर को दिखाएं
अभी नंबर चेक करवाने के लिए डॉक्टर के पास जाने से बचें। अगर अचानक से एक या दोनों आंखों से दिखना कम हुआ है, आंखों-सिर में तेज दर्द, आंखों में असहनीय जलन के साथ लालिम हो या फिर देखने के दौरान बीच में काला गोला दिखाई दे तो तत्काल डॉक्टर को दिखाएं।
डॉ. विपुल माथुर, नेत्र रोग विशेषज्ञ, जोधपुर

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
02 May 2020 05:46 pm
Also Read
View All
Yoga Therapy: तनाव से लेकर शरीर की कई परेशानियों में मददगार हो सकता है योग, योगा इंस्टिट्यूट से जानें योगा थेरेपी क्या है

आंखों का रंग, बालों में सफेद लट और सुनने की क्षमता में कमी, IJDVL से समझें क्या होता है Waardenburg Syndrome

Vaccines: वैक्सीन क्या है और शरीर को बीमारियों से कैसे बचाती है? WHO से जानें वैक्सीन से जुड़ी जरूरी बातें

Radiation Burns: कैंसर के इलाज के दौरान त्वचा पर लालपन और पपड़ी क्यों जमती है? क्लीवलैंड क्लिनिक से समझें रेडिएशन बर्न की वजह

Ulnar Nerve Entrapment: सोते समय या कोहनी मोड़ने पर हाथ सुन्न हो जाता है? जॉन हॉपकिंस मेडिसिन ने बताया हो सकता है अल्नर नर्व एंट्रैपमेंट