28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Yoga Therapy: तनाव से लेकर शरीर की कई परेशानियों में मददगार हो सकता है योग, योगा इंस्टिट्यूट से जानें योगा थेरेपी क्या है

Yoga Therapy Hindi: तनाव, पीठ दर्द और बीमारियों से राहत दिलाने में योगा थेरेपी कैसे काम करती है? द योगा इंस्टिट्यूट और क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें सामान्य योग और योगा थेरेपी में अंतर इसके मुख्य फायदे।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Nidhi Yadav

•

Sep 28, 2026

A qualified yoga therapist guiding a person through gentle stretching exercises for holistic healing

योगा थेरेपी मानसिक तनाव और शारीरिक बीमारियों से राहत दिलाने में बेहद मददगार साबित होती है।- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Freepik)

Yoga Therapy: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव, पीठ दर्द, नींद न आना और पाचन की समस्याएं बहुत आम हो गई हैं। इन परेशानियों से राहत पाने के लिए लोग अक्सर दवाओं का सहारा लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि योग का इस्तेमाल केवल फिट रहने के लिए ही नहीं, बल्कि बीमारियों के इलाज और राहत के लिए भी किया जाता है? इसे ही योगा थेरेपी (Yoga Therapy) कहा जाता है। द योगा इंस्टिट्यूट के अनुसार, योगा थेरेपी मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने का एक बहुत ही सुरक्षित और असरदार तरीका है। आइए समझते हैं कि योगा थेरेपी क्या है, यह आम योग से कैसे अलग है और इससे शरीर को क्या-क्या फायदे मिलते हैं।

योगा थेरेपी क्या है?

क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, अपनी किसी खास बीमारी या शारीरिक-मानसिक परेशानी को ठीक करने के लिए योग का इस्तेमाल करना। इसमें एक सर्टिफाइड योग थेरेपिस्ट आपकी बीमारी, आपकी उम्र और शरीर की क्षमता को देखकर आपके लिए एक खास रूटीन तैयार करता है। इसमें सिर्फ कठिन आसन ही नहीं होते, बल्कि सांस लेने की तकनीक (प्राणायाम), ध्यान (मेडिटेशन), सही खान-पान और जीवनशैली में बदलाव शामिल होते हैं। यह प्रक्रिया आपके मन और शरीर दोनों को संतुलित करके बीमारी के मूल कारण पर काम करती है।

सामान्य योग और योगा थेरेपी में क्या अंतर है?

1.सामान्य योग क्लास- इसमें सभी लोग एक साथ मिलकर एक ही तरह के आसन या व्यायाम करते हैं। इसका मुख्य मकसद शरीर को फिट, लचीला और एक्टिव रखना होता है।

2. योगा थेरेपी- यह पूरी तरह से आपकी व्यक्तिगत बीमारी या समस्या पर केंद्रित होती है। इसमें थेरेपिस्ट केवल आपके शरीर की स्थिति को समझकर आपको वही आसन और प्राणायाम करवाता है जो आपकी सेहत के लिए सुरक्षित और फायदेमंद हों।

योगा थेरेपी शरीर और मन पर कैसे काम करती है?

योगा थेरेपी मुख्य रूप से शरीर के तीन हिस्सों पर एक साथ काम करती है;

  • शारीरिक असर (Physical Impact)- योगाभ्यास से मांसपेशियों का खिंचाव कम होता है, जोड़ों में लचीलापन आता है और शरीर में खून का दौरा (ब्लड सर्कुलेशन) बेहतर होता है।
  • मानसिक असर (Mental Impact)- जब हम ध्यान लगाते हैं या गहरी सांस लेते हैं, तो दिमाग को शांति मिलती है। इससे तनाव और चिंता पैदा करने वाले हार्मोन (जैसे कोर्टिसोल) का स्तर कम होता है।
  • श्वसन तंत्र पर असर (Breathing Impact)- प्राणायाम के जरिए फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है और शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिलती है, जिससे ऊर्जा महसूस होती है।

किन-किन समस्याओं में फायदेमंद है योगा थेरेपी?

  • तनाव और डिप्रेशन।
  • पीठ और जोड़ों का दर्द।
  • हृदय रोग और हाई बीपी।
  • डायबिटीज और थायराइड।
  • नींद न आने की बीमारी (Insomnia)।

योगा थेरेपी शुरू करने से पहले किन बातों का ध्यान रखें?

अगर आप किसी बीमारी के इलाज के लिए योगा थेरेपी शुरू करने की सोच रहे हैं, तो इन बातों का विशेष ध्यान रखें;

  • डॉक्टर से सलाह लें।
  • कुशल थेरेपिस्ट का चुनाव करें।
  • अगर किसी आसन को करते समय दर्द महसूस हो, तो तुरंत रुक जाएं।
डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल