स्वास्थ्य

नवरात्रि स्पेशल- इन लोगों को नहीं रखना चाहिए उपवास, सेहत को होगा नुकसान

कुछ एेसे लोग भी होते हैं जिन्हें उपवास करने से बचना चाहिए क्यो कि कुछ बीमारियां ऐसी होती है, जिनमें उपवास करना स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डाल सकता है।
2 min read
• •
Updated: 21 Sep 2017, 3:49 PM IST
fasting-should-not-keep-these-people
कुछ एेसे लोग भी होते हैं जिन्हें उपवास करने से बचना चाहिए क्यो कि कुछ बीमारियां ऐसी होती है, जिनमें उपवास करना स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डाल सकता है।

नवरात्र भी शुरू हो चुके हैं। माता भगवती के भक्तों ने उपवास रखना भी शुरू कर दिया है।धार्मिक मान्यताओं के साथ ही उपवास का वैज्ञानिक महत्त्व भी होता है। उपवास करना कई मायनों में लाभदायक होता है। लेकिन कुछ एेसे लोग भी होते हैं जिन्हें उपवास करने से बचना चाहिए क्यो कि कुछ बीमारियां ऐसी होती है, जिनमें उपवास करना स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डाल सकता है।


कमजोर और अशक्त लोगों को उपवास नहीं करना चाहिए। इसके अलावा बच्चों , बुजुर्गों और गर्भवती स्त्री को उपवास नहीं करना चाहिए।सही तरीके से उपवास नहीं करने से कई गंभीर रोग जैसे सोरायसिस , पेट की सूजन , एक्जिमा , गठिया आदि भी ठीक हो सकते है ।


डायबिटीज के मरीजों के लिए यह जरुरी होता है कि वे समय पर खाना और दवाई खाएं। इसलिए भूखे रहने से इनकी तबीयत खराब हो सकती है। उच्च रक्तचाप या हाई बल्ड प्रेशर को रोगियों को उपवास करने से बचना चाहिए। जिन लोगों को उच्च रक्तचाप हो यदि वे उपवास रखेंगे तो उनकी पूरी बॉडी का सिस्टम भी गड़बड़ा जाता है। इसलिए ये लोग उपवास न करें।


दिल के मरीजों को भी उपवास नहीं रखना चाहिए।दिल के मरीज उपवास के दौरान खाने-पीने पर ध्यान नहीं देते और उनका शरीर ठीक से काम नहीं करता है। इसलिए उन्हें उपवास करने से बचना चाहिए। दिल के साथ ही फेफड़ों के मरीज भी उपवास करने से बचें।जिन लोगों को किडनी से जुड़े रोग होते हैं, वो यदि उपवास कर लें तो किडनी फेल होने का खतरा भी रहता है।


एनीमिया (शरीर में खून की कमी) है तो उपवास रखने से आपको थकान और कमजोरी होने लगेगी। इसलिए बेहतर है कि उपवास न ही रखें। लिवर से जुड़ी समस्याएं हो, तब भी उपवास करने से बचें क्यो कि ऐसा करने से लिवर फेलियर हो सकता है। यदि जल्द ही आपकी सर्जरी हुई है तो शरीर को जरुरी विटामिन्स और मिनरल्स की जरुरत होती है। इसलिए इस दौरान उपवास करना नुकसानदायक होगा। गर्भवती महिलाएं भी उपवास से बचें गर्भावस्था के दौरान किसी भी महिला को अधिक मात्रा में पौष्टिक आहार की जरूरत होती है। इस दौरान उपवास करना माँ और होने वाले बच्चे दोनों के लिए खतरनाक हो सकता है।


नई-नवेली माँ भी उपवास से बचें। यदि आप ब्रैस्ट फीडिंग करती हैं तो उपवास न करना ही बेहतर है। उपवास करने से बच्चे को आवश्यक पौषक तत्व नहीं मिल पाएंगे और उसके विकास में बाधा आएगी।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on: