21 सितम्बर से नवरात्र का पहला दिन जहां शुरू हो गया है। वहीं दूसरी तारा 30 सितम्बर को जनपद बिजनौर के रामलीला मैदान में दशमी के अवसर पर दशहरे के दिन रावण को जलाया जाएगा। इस त्यौहार को लेकर जनपद के एसपी देहात दिनेश सिंह ने बताया कि मंदिरों में पूजा अर्चना करने आने वाले लोगों के लिए मंदिरों में महिला पुलिस सहित पुरुष पुलिस कर्मी को भी लगाया गया है। मंदिर और रात में चलने वाली रामलीला में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महिला पुलिस कर्मी सहित पुरुष पुलिस कर्मी भी सादे ड्रेस में छेड़छाड़ करने वाले युवकों पर नजर रखेंगे।