स्वास्थ्य

Fatty Liver : बढ़ता लिवर फैट बन सकता है कैंसर की वजह, एम्स के डॉक्टर की चेतावनी

Fatty Liver : क्या आपका पेट बढ़ रहा है या खाना खाते ही नींद आती है? दिल्ली एम्स के डॉ. प्रमोद गर्ग चेतावनी देते हैं कि जिस फैटी लिवर को हम नजरअंदाज करते हैं, वह कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है। अपने लिवर पर ध्यान दें।
2 min read
• •
Updated: 30 Jul 2025, 4:26 PM IST
Fatty Liver Can Invite Cancer
Fatty Liver Can Invite Cancer

Fatty Liver : क्या आपका पेट आजकल कुछ ज्यादा बढ़ रहा है। या फिर खाना खाते ही सो जाने का मन करता है। अगर ऐसा हो रहा है तो जरा अपने लिवर पर ध्यान दीजिए। दिल्ली एम्स के जाने-माने डॉक्टर प्रमोद गर्ग बताते हैं कि जिस फैटी लिवर को हम पहले हल्के में लेते थे वो अब कैंसर जैसी बड़ी बीमारी का कारण बन सकता है।

लिवर क्यों सूज रहा है?

हेपेटाइटिस का मतलब है लिवर में सूजन। डॉ. गर्ग कहते हैं कि इसके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। WHO का लक्ष्य है कि 2030 तक इस बीमारी को खत्म किया जाए, पर ये तभी मुमकिन है जब हम सब जागरूक हों।

लिवर में सूजन या फैटी लिवर के तीन बड़े कारण हैं: (Causes of Fatty Liver)

वायरस का हमला: कई वायरस सीधे लिवर पर अटैक करते हैं, जैसे हेपेटाइटिस ए, बी, सी। भारत में बी और सी के मामले आम हैं। अगर इनका इलाज न हो तो ये सिरोसिस (लिवर का सिकुड़ना) और बाद में लिवर कैंसर भी कर सकते हैं।

शराब का ज्यादा सेवन: पहले लोग सोचते थे कि शराब से लिवर धीरे-धीरे खराब होता है पर अब ऐसा नहीं है। डॉ. गर्ग बताते हैं कि भारत में शराब की वजह से लिवर की समस्याएं बहुत बढ़ गई हैं। शराब लिवर में फैट बढ़ाती है, जिससे मेटाबॉलिज्म बिगड़ता है और लिवर डैमेज होने लगता है।

मोटापा और गलत लाइफस्टाइल: जब हम ज्यादा तली-भुनी और मीठी चीजें खाते हैं और फिर कोई काम नहीं करते, तो ये एक्स्ट्रा फैट सीधे हमारे लिवर में जमा हो जाता है। घंटों बैठकर काम करना, खाने के बाद तुरंत लेट जाना ये सब आदतें लिवर को मोटा बना रही हैं।

कैंसर का खतरा, देर मत कीजिए

डॉ. गर्ग ने चेतावनी दी है कि जिन लोगों का लिवर 10-20 साल से खराब है या जिन्हें लिवर सिरोसिस है उनमें लिवर कैंसर का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। शराब से शुरू हुई फैटी लिवर की समस्या भी कैंसर में बदल सकती है।

क्या करें? आसान उपाय:

अच्छी बात ये है कि फैटी लिवर से बचा जा सकता है:

सही खाना: अपनी डाइट में बदलाव करें। प्रोटीन (40-50 ग्राम) और फैट (20-30 ग्राम) संतुलित मात्रा में लें। रोज़ फल और सब्ज़ियां खाएं। घर का बना खाना सबसे अच्छा है, बाहर के जंक फूड से दूर रहें।

सक्रिय रहें: खाने के बाद बैठे न रहें। रोज कम से कम 30-45 मिनट टहलें, योग करें या कोई खेल खेलें।

शराब छोड़ें: अगर शराब पीते हैं, तो तुरंत बंद करें या कम करें।

जांच कराएं: अगर थकान, कमजोरी या पेट दर्द हो, तो तुरंत डॉक्टर से मिलें। लिवर फंक्शन टेस्ट (LFT) करवाएं।

टीका लगवाएं : हेपेटाइटिस बी का टीका उपलब्ध है, जो इस वायरस से बचाता है।

हमारा लिवर शरीर का बहुत जरूरी अंग है। इसे स्वस्थ रखना हमारी जिम्मेदारी है। आइए अच्छी आदतें अपनाकर अपने लिवर को बचाएं और बीमारियों से दूर रहें।

with ians input

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
30 Jul 2025, 4:26 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पुलिस की दोहरी कार्रवाई: 27 किलो डोडा चूरा के साथ गिरफ्तार आरोपी के घर चल रही थी नकली घी की फैक्ट्री

Cancer Pain: कैंसर के दर्द को सहना जरूरी नहीं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए दर्द से राहत देने वाले उपचार और प्रभावी तरीके

Age Regression: डर, तनाव या पुराने सदमे से जुड़ा हो सकता है बचपन जैसा व्यवहार, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए एज रिग्रेशन के संकेत

Shamonda Virus Explained: फ्रांस में पहली बार इंसान में कैसे पहुंचा शामोन्डा वायरस, WHO और ECDC से जानें फैलने का तरीका

World Polio Day 2026: क्या आपके बच्चे का पोलियो टीकाकरण पूरा है? सीडीसी से जानें कैसे काम करती है ये वैक्सीन, OPV और fIPV का सही चार्ट