स्वास्थ्य

Flaxseed Benefits :- अलसी के बीजों में छुपा है सेहत का खजाना, एक चम्मच खाने से होंगे यह फायदे

Flaxseed Benefits :- अलसी के बीज पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसका सेवन करने से आपका शरीर फिट रहता है और यह कई बीमारियों से हमें बचाता है।
2 min read
• •
Updated: 12 Jun 2021, 4:23 PM IST
flaxseeds
flaxseeds

अलसी में प्रोटीन, विटामिन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, पोटेशियम, माइक्रोग्राम फोलेट, ल्यूटिन आदि तत्व होते हैं। जो शरीर को विभिन्न प्रकार से फायदा पहुंचाते हैं। आप अगर रोजाना एक चम्मच Flaxseed का सेवन करते हैं। तो आप हमेशा फिट ओर तंदुरुस्त रहेंगे।

इस तरह करें सेवन -

अलसी के बीज बाजार में आसानी से मिल जाते हैं। आप इनका सेवन खाली पेट करेंगे, तो यह आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होंगे। आप अलसी के बीजों को पीसकर पानी के साथ खा सकते हैं। या फिर अलसी के बीजों को थोड़ा कूटकर पानी में उबालें, जब इसका रस पानी में नजर आने लगे तो ठंडा या पीने लायक होने पर छानकर पीएं। इससे आपको काफी फायदा होगा।

चेहरे पर नहीं आएगी झुर्रियां-

अलसी आपकी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसका सेवन करने से हमारे शरीर को एंटीऑक्सीडेंट तत्व मिलते हैं। इससे बढ़ती उम्र में भी हम जवां नजर आएंगे और चेहरे पर झुर्रियां भी नहीं नजर आएगी।

पाचन तंत्र को बनाएगा मजबूत-

अलसी में पर्याप्त मात्रा में फाइबर के साथ विटामिन, ओमेगा 3 फैटी एसिड और मिनरल्स होते हैं। जो आपके पाचन तंत्र को मजबूत करता है। इसी के साथ यह डायबिटीज, कैंसर और हृदय रोग के खतरे को भी कम करने में मददगार है।

कोलेस्ट्रॉल करेगी कंट्रोल-

अलसी का सेवन आपके बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मददगार होता है। एक जानकारी के अनुसार रोजाना अलसी का सेवन करने से कोलोस्ट्रोल का लेवल 10% तक कम हो सकता है। कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहने से आपका हार्ट भी स्वस्थ रहता है और ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करता है।

बालों के लिए भी फायदेमंद-

अलसी का सेवन बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। रोजाना अलसी को खाने से आपके बाल मजबूत और शाइनी होते हैं। आप अलसी को तवे पर सेककर एक डब्बे में स्टोर कर लें और रोजाना भोजन करने के बाद थोड़ी थोड़ी खाएं। इससे आपके बाल मजबूत होंगे और सफेद होने से भी बचेंगे।

सूखी चटनी के रूप में करे सेवन-

जिन लोगों को अलसी खाने में स्वाद के अनुसार ठीक नहीं लगती है। वह लोग इसे चटनी के रूप में भी खा सकते हैं। इसके लिए अलसी को साफ करके तवे पर भून लें। फिर मिक्सर ग्राइंडर में पीस लें और इसमें नमक आदि मसाले मिलाकर रख दें। इसे भोजन के साथ थोड़ी-थोड़ी खा सकते हैं। यह सलाद में भी मिला सकते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह

Safe Diet After Nirjala Vrat: व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

Karwa Chauth 2026: सरगी से लेकर बच्चे की देखभाल तक, ऑस्ट्रेलियन ब्रेस्टफीडिंग एसोसिएशन से जानें छोटे बच्चों वाली महिलाएं कैसे रखें व्रत