स्वास्थ्य

Skin Care : बारिश में त्वचा को जवां बनाए रखने अपनाएं ये घरेलू उपाय

Skin care: बारिश के मौसम में आपकी त्वचा की चमक कम हो रही है। तो आप कुछ घरेलू उपाय के माध्यम से उसे फिर से लौटा सकते हैं।

2 min read
Jul 22, 2021
Skin

बारिश के मौसम में अपनी त्वचा का ख्याल रखने के लिए आपको विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।क्योंकि इस मौसम में मेकअप ठहरता नहीं है और मौसम का असर होने के कारण त्वचा भी अधिक नमी दार हो जाती है। इस कारण आपको कुछ घरेलू फेस पैक तैयार करके लगाने होंगे।

टमाटर का फेस पैक -

बारिश के मौसम में त्वचा में ग्लो लाने के लिए आपको टमाटर का फेस पैक लगाना होगा। इसके लिए आप एक चम्मच टमाटर के रस में एक चम्मच शहद मिलाएं और जब चेहरा अच्छी तरह से सूख जाए, तो इसे धो लें। इससे चेहरे पर जमकर ग्लो आएगा।

दूध का इस्तेमाल करें -

बारिश के मौसम में आपकी त्वचा में ग्लो लाने के लिए आप दूध का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप रात के समय रुई के माध्यम से दूध को चेहरे पर लगाएं और जब यह सूख जाए तो सो जाएं और अपने चेहरे को दूसरे दिन सुबह उठकर धोएं। इससे आपकी त्वचा में गजब का निखार आएगा।

चावल का उपयोग -

आपकी त्वचा के कालेपन को दूर करने के लिए आप चावल और शहद को मिक्स करके स्क्रब तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आप बराबर मात्रा में चावल और तिल लेकर इन्हें रात भर पानी में भीगने दें। सुबह नहाने से पहले इसे स्किन पर स्क्रब करते हुए लगाएं और जब यह सुख जाए तो इसे धो लें।

मुल्तानी मिट्टी का उपयोग करें -

चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी का भी उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप शहद में मुल्तानी मिट्टी मिलाकर फेस पैक तैयार करें और चेहरे पर लगाएं। जब यह सूख जाए तो ठंडे पानी से धो लें।

Published on:
22 Jul 2021 01:56 pm
Also Read
View All
Hernia symptoms in Hindi: खांसने या भारी सामान उठाने पर पेट में उभार दिखे? इसे मामूली सूजन न समझें, ये हो सकता है हर्निया का संकेत

Nephrotic Syndrome Symptoms in Hindi: क्या आपकी किडनी से लीक हो रहा है प्रोटीन? इन 3 लक्षणों से पहचानें नेफ्रोटिक सिंड्रोम का खतरा

Nail Biting : नाखून चबाने की आदत पड़ सकती है भारी! उंगली काटने तक की आ सकती है नौबत, डॉक्टर से जानें क्या है Paronychia

सांप जैसा शरीर! दुर्लभ बीमारी का पहला मरीज बना रायपुर का 19 वर्षीय युवक, डॉक्टर से जानें X-linked Ichthyosis क्या होता है

Hands and Feet Tingling Causes: झनझनाहट के साथ अगर महसूस होती है ये 3 चीजें, तो आपकी नसें दे रही हैं इस बीमारी की वॉर्निंग, जानें क्या कहती है रिसर्च