स्वास्थ्य

रूखे, बेजान और उलझे बालों को ठीक करने के लिए अपनाएं ये तरीके

Hair Tips : रूखे बेजान और उलझे हुए बाल आपकी खूबसूरती को प्रभावित करते हैं। इस प्रकार के बालों की समस्या से निजात पाने के लिए आप यह घरेलू उपाय कर सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 21 Jul 2021, 3:06 PM IST
Healthy Hair Tips
Healthy Hair Tips

मौसम में बदलाव, प्रदूषण सहित अन्य कारणों से आपके बाल रूखे बेजान और उलझे हुए हो जाते हैं। जिससे आपकी खूबसूरती भी प्रभावित होती है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रही हैं। तो आज से ही इन प्राकृतिक घरेलू उपाय को शुरू करें। इनसे निश्चित ही आपके बाल मजबूत और शाइनी हो जाएंगे।

दरअसल, रूखे और बेजान बाल आप का लुक बदल देते हैं। ऐसे में इन्हें ठीक करना बहुत जरूरी हो जाता है। अगर आप बाजार के प्रोडक्ट का उपयोग करेंगे। तो उनसे आपके बालों को नुकसान भी पहुंच सकता है। इसलिए आप इन प्राकृतिक घरेलू उपायों का सहारा ले। इनसे निश्चित ही आपके बाल मजबूत और शाइनी हो जाएंगे।

शहद और केले से बनाएं हेयर पैक-

आप बालों के लिए घर में ही हेयर पैक तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आप एक केले को कटोरी में लेकर इसमें एक बड़ा चम्मच शहद और थोड़ा जैतून का तेल मिलाएं। इसे अच्छे से मिक्स करने के बाद इस पेस्ट को बालों की जड़ों में अच्छे से लगाएं और करीब आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद माइल्ड शैंपू फिर हेयर कंडीशनर का इस्तेमाल करें । इस हेयर पैक का उपयोग आप सप्ताह में एक बार कर सकते हैं।

अंडे का हेयर मास्क बनाएं -

आप एक अंडा और दो चम्मच जैतून का तेल मिलाकर पेस्ट बना लें और इन्हें बालों की स्केलप पर अच्छे से लगाएं। इसी के साथ बालों को ढकने के लिए एक टॉवल का इस्तेमाल करें। ऐसा आधे घंटे तक रहने दें। इसके बाद अपने बालों को माइल्ड शैंपू और कंडीशनर से धोएं। यह विधि आप सप्ताह में दो बार अपना सकते हैं।

सेब का सिरका-

सेब का सिरका यानी एप्पल साइडर विनेगर को दो कप पानी में घोलें और इन्हें बालों को धोने के लिए इस्तेमाल करें। इसके मिश्रण को अपने बालों पर लगाकर आधी मिनिट के लिए छोड़ दें । फिर इसके बाद आप अपने बालों को ठंडे पानी से धो सकते हैं।

बादाम का तेल-

आप अपने उलझे हुए बालों को सुलझाने और उन्हें मजबूत बनाने के लिए बादाम के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। बादाम के तेल को बालों की जड़ों में अच्छे से लगाकर मालिश करें और रात भर के लिए छोड़ दें। सुबह उठकर माइल्ड शैंपू और कंडीशनर से बालों को धो लें। आप इस बात का ध्यान रखें कि बिना सल्फेट वाले शैंपू का ही इस्तेमाल करें।

एवोकैडो का बनाए हेयर मास्क-

एवोकैडो का हेयर मास्क बनाने के लिए आप एक पका हुआ एवोकैडो लें और इसे मेश कर ले। फिर इस में दही मिलाकर अच्छे से पेस्ट बना लें। जिसे अपने बालों पर लगाकर आधे घंटे तक लगा रहने दें। इसके बाद बालों को धो लें। इससे आपके बाल भी मजबूत और शाइनी होंगे। इस प्रकार आप उक्त उपाय में से किसी भी उपाय को अपना सकते हैं।इससे आपके बालों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा। क्योंकि सभी चीजें प्राकृतिक है और आपके बालों को फायदा ही होगा।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
AQI Exercise: खराब AQI में एक्सरसाइज करना कितना सुरक्षित है? अमेरिकन लंग आर्गेनाईजेशन से जानें किन लोगों को बाहर वर्कआउट से बचना चाहिए

Post Diwali Diet: त्योहार के बाद शरीर को फिट कैसे रखें? WHO, एनआईडीडीके और NHS से जानें पानी, फाइबर और क्रैश डाइट से बचने के टिप्स

Allergy vs Cold: प्रदूषण और बदलते मौसम में खांसी क्यों बढ़ती है? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें एलर्जी के लक्षण और कब डॉक्टर के पास जाएं

Festive Weight Control: दिवाली और त्योहारों में वजन बढ़ने से कैसे बचें? हार्वर्ड न्यूट्रिशन सोर्स से जानें हेल्दी प्लेट और स्मार्ट स्नैक्स चॉइस

Heart Patients Diwali: दिवाली पर दिल को स्वस्थ कैसे रखें? जानें हार्ट पेशेंट की डाइट और इमरजेंसी लक्षणों पर कार्डियोलॉजिस्ट की सलाह