स्वास्थ्य

Mind health : बढ़ती उम्र में दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

Mind health: हमारे शरीर को कंट्रोल करने में दिमाग अहम भूमिका निभाता है। इसलिए हमारे दिमाग को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आप कुछ आसान टिप्स अपना सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 23 Jul 2021, 11:17 AM IST
Mind health
Mind health

छोटी-छोटी बातों का तनाव आपकी दिमागी सेहत पर प्रभाव डालता है। इस कारण से व्यक्ति को कई मानसिक बीमारियां घेर लेती हैं। अगर आप भी इस प्रकार की समस्या से पीड़ित हो रहे हैं। तो पहले तो तनाव लेना बंद कर दें। इसी के साथ कुछ आसान टिप्स अपनाएं। जिससे आपका मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रखने के लिए आप इन आसान टिप्स को अपने जीवन में शामिल करें।उनसे निश्चित ही आपको तनाव से मुक्ति मिलेगी और आप सेहतमंद रहेंगे।

पौष्टिक आहार लें -

सेहत के साथ दिमाग को भी स्वस्थ रखने के लिए आपको डाइट में पौष्टिक आहार लेना चाहिए।इसके लिए आप अपने आहार में प्रोटीन, वसा को शामिल करें। जिसमें आप साबुत अनाज, फल, सब्जियां आदि ले सकते हैं। जो आपके तनाव को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

एक्सरसाइज करें -

मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है कि आप फिजिकल भी फिट रहें। इसके लिए आप एक्सरसाइज करें, योगा करें, प्राणायाम करें, टहलने जाए। इससे आपका मूड भी अच्छा रहेगा और तनाव से भी आप काफी दूर रहेंगे।

भरपूर नींद लें-

तनाव के कारण व्यक्ति अनिद्रा का शिकार होता है। अगर आपको ऐसी समस्या है। तो आप भरपूर नींद लें, गहरी नींद सोने से आप स्वस्थ और सुरक्षित जीवन का लाभ ले सकते हैं। इससे तनाव भी दूर रहेगा और कई बीमारियां भी कम हो जाएगी। क्योंकि आप पर्याप्त नींद लेंगे, तो आपके शरीर को भी भरपूर आराम मिलेगा।

स्थान बदलें -

कई बार तनाव की स्थिति होने पर आप उसी स्थान पर रहते हैं। जहां पर तनाव हो रहा है। ऐसे में आपको थोड़ी देर के लिए अन्यत्र चले जाना चाहिए। जिससे वहां का वातावरण बदलने पर आपका तनाव भी कम होगा।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय

Hypersalivation: बिना कुछ खाए भी मुंह में पानी क्यों भरने लगता है? हेल्थलाइन से समझें इसके लक्षण

Autophony: कान में अपनी ही आवाज गूंजती हुई क्यों सुनाई देती है? जॉन हॉपकिंस मेडिसिन से जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

Body Odor After Shower: नहाने के बाद भी शरीर से अजीब गंध आती है? इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं, मेयो क्लिनिक से जानें

Aphthous Ulcers: मुंह में बार-बार छाले क्यों पड़ते हैं? कब जांच कराना जरूरी है, क्लीवलैंड क्लिनिक और डर्मनेट से जानें