30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Health Tips : जमीन पर बैठकर भोजन करने से स्वास्थ्य को होते हैं यह अनगिनत फायदे

Health Tips : बदलती लाइफस्टाइल और कई कारणों से लोगों ने डाइनिंग टेबल पर भोजन करना शुरू कर दिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जमीन पर बैठकर भोजन करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 22 Jul 2021, 5:48 PM IST

Health Tips

Health Tips

जमीन पर बैठकर भोजन करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर रहता है। आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है। तो आइए जानते हैं। जमीन पर बैठकर भोजन करना किस तरह आपको स्वस्थ बनाता है।

यह भी पढ़ें - चैन की नींद सोना है तो इन बातों का रखें विशेष ध्यान।

दरअसल, प्राचीन काल से ही लोग जमीन पर आसन बिछाकर बैठकर भोजन करते आ रहे हैं। लेकिन अब कई लोगों ने डाइनिंग टेबल पर भी भोजन करना शुरू कर दिया है। कुछ लोग तो मजबूरी के कारण डाइनिंग टेबल पर बैठकर भोजन करते हैं। क्योंकि उनसे बैठा उठा नहीं जाता। लेकिन जो लोग आसानी से बैठ उठ सकते हैं। उन्हें जमीन पर बैठकर ही भोजन करना चाहिए।

यह भी पढ़ें - थोड़ा सा चलने और काम करने पर फूलती है सांस तो यह करें उपाय।

जमीन पर बैठकर भोजन करने के फायदे-

जमीन पर बैठकर भोजन करने के लिए व्यक्ति को आसन बिछाकर जमीन पर बैठना पड़ता है और इसके बाद उठना भी पड़ता है। इस कारण यह एक तरह से अर्थ पद्मासन हो जाता है। इससे भोजन अच्छे ढंग से पचता है और आप मोटापे या वजन बढ़ने की समस्या से दूर रहते हैं।

यह भी पढ़ें - पेट साफ नहीं रहने के कारण परेशान है तो यह करें घरेलू उपाय।

जमीन पर बैठकर भोजन करने से आपको बार-बार प्लेट की ओर झुकना नहीं पड़ता है और फिर पीछे होने से पेट की मांसपेशियां निरंतर कार्य करती है। इस कारण आप का पाचन तंत्र मजबूत रहता है।

यह भी पढ़ें - त्वचा को चमकदार और स्वस्थ बनाने के लिए लगाए नीम का फेस पैक।

जमीन पर बैठकर भोजन करने से आपको बैठते वक्त घुटने मुड़ते हैं। घुटनों की एक्सरसाइज होती है और उनमें लचक भी बरकरार रहती है। जिससे आपको घुटने के दर्द की समस्या नहीं होती है और रोजाना जमीन पर बैठने और उठने के कारण आपके घुटने भी गतिशील रहते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल