स्वास्थ्य

Food for Healthy Bones: हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए अपने रोजाना डाइट में शमिल करें ये आहार

यहां हम ऐसे हेल्दी और पोषक तत्व से भरपूर आहार के बारे में बताएंगे जो आपके हड्डियों के विकास और उसे मजबूत बनाने में आपकी मदद कर सकता है।
2 min read
bone_health.jpg

New Delhi: स्वस्थ शरीर के लिए आपके हड्डियों का मजबूत होना बहुत आवश्यक होता है। अक्सर शरीर में विटामिन-डी और कैल्शियम की कमी के कारण आपकी हड्डियां कमजोर हो जाती है। विटामिन-डी और कैल्शियम जैसे पोषक युक्त आहार हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए अच्छे माने जाते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि नियमित रूप से इनके सेवन से न सिर्फ हड्डियों को मजबूती मिलती है, बल्कि पूरे शरीर का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।

स्वस्थ हड्डियों के लिए आहार

एक व्यक्ति के शरीर के संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए हेल्दी और संतुलित डाइट बहुत महत्वपूर्ण है, यह आपके हड्डियों को कम उम्र से ही मजबूत बनाने में मदद करेगा और साथ ही बुढ़ापे में होने वाले हड्डियों की बीमारी का खतरा कम करेगा। यहां हम आपको ऐसे हेल्दी और पोषक तत्व से भरपूर आहार के बारे में बताएंगे जो आपके हड्डियों के विकास और उसे हमेशा मजबूत बनाएं रखने में आपकी मदद कर सकता है।

कैल्शियम और विटामिन डी युक्त आहार का सेवन

हमारे शरीर को स्वस्थ और मजबूत हड्डियों के लिए कैल्शियम और विटामिन डी की जरूरत होती है। एक वयस्क इंसान को एक दिन में लगभग 700 मिलीग्राम कैल्शियम की आवश्यकता होती है जिसकी आपूर्ति संतुलित आहार के सेवन से किया जा सकता है। आइए जानते हैं कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर वे चीजें जिन्हें खाने से आपके शरीर की हड्डियां तो मजबूत रहेंगी ही और साथ ही आपका शरीर भी स्वस्थ रहेगा।


दूध और डेयरी प्रोडक्ट

दूध और अन्य डेयरी प्रोडक्ट जैसे दही, पनीर, मक्खन, छाछ, पनीर कैल्शियम और विटामिन डी का एक समृद्ध स्रोत हैं और वास्तव में इनमें कैल्शियम और विटामिन डी की मात्रा सबसे अधिक होती है।ये दोनों ही पोषक तत्व हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए अच्छे माने जाते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि नियमित रूप से इनके सेवन से न सिर्फ हड्डियों को मजबूती मिलती है, बल्कि पूरा शरीर स्वस्थ रहता है।

हरे पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियों में भरपूर मात्रा में कैल्शियम मौजूद होते हैं। जो आपको हड्डियों और दांतों के विकास में मदद कर सकता है। पत्तेदार पालक शरीर को दैनिक कैल्शियम की आवश्यकता का लगभग 25 प्रतिशत प्रदान कर सकता है। इसके अलावा इसमें फाइबर,विटामिन ए विटामिन डी और आयरन भी भरपूर मात्रा में होता है।

मछली

सामन और ट्राउट जैसी मछली भी कैल्शियम और विटामिन डी दोनों का एक अच्छा स्रोत हैं। इसके सेवन से आपके हड्डियों को बहुत मजबूती मिलती है।

टोफू

टोफू या अन्य सोया-आधारित खाद्य पदार्थ में कैल्शियम के साथ फोर्टिफाइड भी पाएं जाते हैं। मजबूत और स्वस्थ हड्डियों के लिए टोफू को अपने आहार में शामिल करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

अंडे का योक

अंडे के योक यानी पीले हिस्से में सफेद हिस्से से भी ज्यादा न्यूट्रिएंट्स और पोषक तत्व होते हैं। इसे खाना आपके सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें मौजूद विटामिन डी और कैल्शियम आपके हड्डियों को मजबूत बनाता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
11 Sept 2021 04:37 pm
Also Read
View All
Wonderland Syndrome: आंखों के सामने छोटी-बड़ी दिखने लगती हैं चीजें, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें क्या है यह वंडरलैंड सिंड्रोम

International Stuttering Awareness Day: बोलने में हकलाहट क्यों होती है, द स्टटरिंग फाउंडेशन से जानिए क्या हैं इसके पीछे की वजहें

Geographic Tongue Cause: जीभ पर उभर रहे हैं लाल धब्बे, जगह और आकार भी बदल रहे हैं, मेयो क्लिनिक से जानें Geographic Tongue की वजह

Angular Cheilitis: होंठों के कोनों पर बार-बार पड़ रही हैं दरारें? NCBI ने बताया विटामिन की कमी या इंफेक्शन हो सकता है कारण

कपड़े, बेल्ट या लंबे समय तक बैठने से त्वचा पर सूजन और पित्ती? हो सकती है Delayed Pressure Urticaria, डर्मनेट जानें लक्षण