स्वास्थ्य

सर्दियों में संतरा खाने के शौकिन है तो हो जाए सावधान, जानिए कब नहीं करना चाहिए इसका सेवन

Oranges can be harmful: यदि आप संतरे का अत्यधिक सेवन करते हैं, तो यह आपकी पाचन संबंधी समस्याओं को बढ़ा सकता है। अधिक संतरा खाने से यह फाइबर पेट की समस्याओं को उत्पन्न कर सकता है।

2 min read
Oranges can be harmful

Oranges can be harmful: संतरे का सर्दियों में खूब खाया जाता हैं। यह विटामिन सी का भी एक अच्छा स्रोत होता है। इसका सेवन सेहत के लिए बेहद लाभदायक होता है। विटामिन सी के साथ इसमें कैलोरी कम होने के कारण यह वजन कम करने में फायदेमंद होता है। लेकिन यह फायदा देता है तो इसका (Oranges can be harmful) सेवन ज्यादा करने से यह नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसलिए इसके सेहत को नुकसान भी है।

सेहत को सही रखने के लिए संतरा का सेवन दिन में करने की सलाह दी जाती है रात में इसका सेवन सेहत को नुकसान पहंचा सकती है। इसलिए आज हम जानेंगे की संतरा का सेवन किन लोगों को नहीं करना चाहिए। इसके नुकसान क्या है।

इन परिस्थितियों में नहीं करें संतरे का सेवन : Oranges can be harmful

Oranges can be harmful: पाचन क्रिया की समस्या में

यदि आप संतरे का अत्यधिक सेवन करते हैं, तो यह आपकी पाचन संबंधी समस्याओं को बढ़ा सकता है। संतरे में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो हमारे शरीर के लिए लाभकारी है, लेकिन अधिक संतरा खाने से यह फाइबर पेट की समस्याओं को उत्पन्न कर सकता है। संतरे के अधिक सेवन से पेट में ऐंठन, दस्त और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अधिक फाइबर का सेवन करने से डायरिया की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है।

Oranges can be harmful: दांत संबंधी समस्या हो सकती है

संतरे में उपस्थित एसिड दांतों के इनेमल में मौजूद कैल्शियम के साथ प्रतिक्रिया कर सकता है, जिससे बैक्टीरियल संक्रमण हो सकता है। इसके परिणामस्वरूप, आपके दांतों में कैविटी की समस्या उत्पन्न हो सकती है, जिससे दांतों का धीरे-धीरे खराब होना शुरू हो जाता है।

Oranges can be harmful: एसिडिटी समस्याएं बढ़ सकती है

संतरा का ज्यादा सेवन आपकी एसिडिटी की समस्या बढ़ा सकता है। इसका कारण संतरे में एसिड का होना। जब आपको एसिडिटी हो जाती है तो आपके सीने और पेट में जलन की समस्या बढ़ सकती है।

Oranges can be harmful: खाली पेट नहीं करे संतरे का सेवन

विशेषज्ञों के अनुसार, खाली पेट संतरे का सेवन करना उचित नहीं है। यदि आप ऐसा करते हैं, तो आपको पेट से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। संतरे में अमीनो एसिड की मात्रा होती है, जो खाली पेट लेने पर पेट में गैस उत्पन्न कर सकती है। इसके अलावा, रात के समय भी संतरे का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसकी ठंडी तासीर सर्दी और जुकाम का कारण बन सकती है।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Published on:
22 Dec 2024 01:24 pm
Also Read
View All

अगली खबर