स्वास्थ्य

Green Vs Red Apple Benefits: आंतों के लिए हरा या लाल सेब कौन सा होता है ज्यादा फायदेमंद, जानिए यहां

Green Vs Red Apple Benefits: सेब तो सब खाते हैं, लेकिन आंतों की सेहत के लिए लाल सेब खाएं या हरा ये कई बार मन में सवाल आता है। यहां जानिए दोनों सेब के फायदे और पाचन के लिए कौन सा है ज्यादा फायदेमंद होगा।

3 min read
May 04, 2025
Green Vs Red Apple Benefits

Green Vs Red Apple Benefits: सेब सेहत के लिए बहुत अच्छा फल माना जाता है। अक्सर कहा जाता है - “रोज एक सेब खाओ, डॉक्टर को दूर भगाओ।” लेकिन जब बात आंतों की सेहत की हो तो सवाल उठता है कि लाल सेब खाना सही रहेगा या हरा? दोनों ही सेब पोषण से भरपूर होते हैं, लेकिन इनके फायदे थोड़ा अलग-अलग होते हैं। आइए जानते हैं कि आंतों के लिए कौन सा सेब ज्यादा फायदेमंद है। (Green apple vs red apple which is better)

हरा सेब (Green Apple)

Green Apple Benefits

हरा सेब थोड़ा खट्टा होता है, लेकिन इसमें शुगर कम और फाइबर ज्यादा होता है। इसमें विटामिन A, C और K के साथ-साथ जरूरी मिनरल्स भी होते हैं जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं। इसका खट्टापन पेट के पाचन रसों को बढ़ाता है और खाना जल्दी हजम करने में मदद करता है।

साथ ही हरा सेब शरीर की गंदगी बाहर निकालने में भी मदद करता है और आंतों में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ाता है। जिससे पेट स्वस्थ रहता है। अगर आपको गैस, ब्लोटिंग या पेट भारी रहने की दिक्कत होती है तो हरा सेब ज्यादा अच्छा रहेगा।

लाल सेब (Red Apple)

Red Apple Benefits

लाल सेब आमतौर पर मीठा होता है और इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है जो पाचन में मदद करता है। खासकर इसमें मौजूद ‘पेक्टिन’ नाम का फाइबर आंतों की सफाई में मदद करता है और कब्ज की दिक्कत को दूर करता है। लाल सेब में ऐंटीऑक्सिडेंट भी होते हैं जो आंतों में सूजन को कम करते हैं।

इसके साथ ही इसमें विटामिन C और पोटैशियम होता है। यह पेट को आराम देता है और गैस जैसी समस्याओं से राहत दिला सकता है। अगर आपको मीठा स्वाद पसंद है और पेट की हल्की-फुल्की दिक्कत रहती है तो लाल सेब खाना आपके लिए अच्छा हो सकता है।

कौन सा सेब ज्यादा फायदेमंद है?

अगर बात सिर्फ आंतों की सेहत की करें तो हरा सेब फायदेमंद होता है। इसका खट्टा स्वाद पाचन क्रिया को तेज करता है और आंतों की सफाई में मदद करता है। साथ ही इसमें ऐसे तत्व होते हैं जो आंतों को अंदर से मजबूत बनाते हैं।

लाल सेब भी अच्छा होता है, जब कब्ज या पेट में सूजन जैसी समस्या हो। यानी दोनों सेब फायदेमंद हैं। बस आपके शरीर की जरूरत के हिसाब से आपको अपने डाइट का हिस्सा बनाना होगा। अगर पाचन की दिक्कत ज्यादा रहती है तो हरा सेब खाएं। अगर हल्की फुलकी पेट की समस्या है तो लाल सेब भी काफी है।

डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।

Also Read
View All

अगली खबर