23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Skin Disease Cause: हर 4 में से 1 व्यक्ति त्वचा रोग का शिकार, यूरोपियन मेडिकल जर्नल की रिपोर्ट, जानें कारण और बचाव

Skin Disease Study: दुनिया में हर 4 में से 1 इंसान स्किन की किसी न किसी परेशानी से जूझ रहा है। यूरोपियन मेडिकल जर्नल की रिपोर्ट के बाद हर कोई ये जानना चाहता है कि इसके कारण क्या होते हैं और इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए?
2 min read
Google source verification

भारत

image

Nidhi Yadav

Jun 23, 2026

Common Skin Disease Causes,Skin Allergy Prevention Tips,Home Remedies for Skin Itching,

दुनिया में हर 4 में से 1 इंसान स्किन की किसी न किसी परेशानी से जूझ रहा है।- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- freepik)

Skin Disease Cause Hindi: आजकल के समय में चेहरे पर दाने (पिंपल्स) निकलना, दाद-खाज, शरीर में कहीं भी खुजली होना या अजीब से दाग-धब्बे पड़ जाना बहुत आम बात हो गई है। हम अक्सर इसे हल्की-फुल्की चीज समझकर छोड़ देते हैं। लेकिन यूरोपियन मेडिकल जर्नल की एक रिपोर्ट ने सबको हैरान कर दिया है।

इस रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया में हर 4 में से 1 इंसान त्वचा (स्किन) की किसी न किसी परेशानी से जूझ रहा है। यानी यह समस्या अब बहुत बड़ी बन चुकी है। आइए क्लीवलैंड क्लिनिक से जानते हैं इसके बचाव के उपाय।

आखिर क्यों इतनी तेजी से बढ़ रही हैं त्वचा की बीमारियां?

त्वचा हमारे शरीर के लिए एक ढाल की तरह है, जो हमें बाहर की धूल और गंदगी से बचाती है। लेकिन जब हम खुद इसकी देखभाल ठीक से नहीं करते या हमारा रहन-सहन बिगड़ जाता है, तो स्किन बीमार होने लगती है। हवा में जो धुआं और गंदगी उड़ती है, वो हमारी त्वचा के छोटे-छोटे छेदों में जाकर बैठ जाती है। इसी वजह से एलर्जी, खुजली और दाने निकलने लगते हैं। बहुत ज्यादा तला-भुना, बाहर का चाट-पकौड़ी, मैदा या फास्ट फूड खाना और दिनभर में कम पानी पीना हमारी स्किन को अंदर से खराब कर देता है।

सुंदर दिखने के चक्कर में लोग बिना सोचे-समझे टीवी पर विज्ञापन देखकर कोई भी क्रीम, फेस वॉश या साबुन चेहरे पर रगड़ लेते हैं। ये केमिकल स्किन को पूरी तरह सुखा और खराब कर देते हैं। जब हम बहुत ज्यादा दिमागी टेंशन लेते हैं या रात को ठीक से सोते नहीं हैं, तो हमारे शरीर का सिस्टम बिगड़ जाता है, जिसका सीधा असर हमारे चेहरे और शरीर की त्वचा पर दिखने लगता है।

अपनी स्किन को साफ और सुरक्षित रखने के उपाय

अच्छी बात यह है कि अगर हम अपनी रोज की कुछ छोटी-छोटी आदतों को सुधार लें, तो इन सब दिक्कतों से आराम से बच सकते हैं;

  • खूब पानी पिएं।
  • शरीर को साफ और सूखा रखें।
  • सीधे केमिकल लगाने से बचें।
  • पेट साफ रखें।

स्किन की बीमारी के मुख्य लक्षण

  • भयंकर खुजली होना।
  • त्वचा का लाल हो जाना (रैशेज)।
  • छोटे-छोटे दाने या फुंसियां निकलना।
  • स्किन का बहुत ज्यादा सूखा या पपड़ीदार होना।
  • जलन या सुई जैसी चुभन।
  • त्वचा का मोटा या सख्त हो जाना।
  • पानी वाले छाले पड़ना।
  • सफेद या डार्क पैचेज बनना।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।