
Pomegranate Vs Beetroot Juice
Pomegranate Vs Beetroot Juice in Summer: गर्मी में सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। तपती धूप, लू और पसीने से शरीर जल्दी थक जाता है और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में जूस पीना न सिर्फ ठंडक देता है, बल्कि शरीर को अंदर से पोषण भी देता है। लेकिन सवाल ये उठता है कि चुकंदर का जूस ज्यादा फायदेमंद है या अनार का? (Beetroot Vs Pomegranate which is better) दोनों ही जूस हेल्दी हैं, लेकिन आपकी सेहत और मौसम की जरूरत के हिसाब से कौन ज्यादा असरदार है, आइए जानते हैं।
चुकंदर और अनार दोनों में आयरन, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और कई जरूरी मिनरल्स होते हैं। चुकंदर का जूस खून बढ़ाने और ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करता है, वहीं अनार का जूस दिल को मजबूत बनाता है और इम्युनिटी को बूस्ट करता है। गर्मी में जब शरीर डीहाइड्रेशन का शिकार होता है तब ये दोनों ही जूस आपको राहत दे सकते हैं। लेकिन इनका असर शरीर की जरूरत और हेल्थ स्थिति पर निर्भर करता है।
1. ब्लड प्रेशर कंट्रोल करे: चुकंदर में नाइट्रेट्स होते हैं जो शरीर में जाकर नाइट्रिक ऑक्साइड बनाते हैं। ये ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करते हैं जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।
2. खून बढ़ाता है: आयरन की मात्रा ज्यादा होने की वजह से चुकंदर का जूस एनीमिया यानी खून की कमी से जूझ रहे लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है।
3. डिटॉक्स में मददगार: चुकंदर लिवर को साफ करने में मदद करता है। गर्मियों में जब शरीर को डिटॉक्स की जरूरत होती है तब चुकंदर का जूस अच्छा विकल्प है।
4. त्वचा को निखारे: इसका जूस पसीने और धूप से खराब हुई स्किन को अंदर से हेल्दी बनाता है।
5. एनर्जी बढ़ाए: गर्मी में थकावट महसूस होती है, लेकिन चुकंदर का जूस शरीर को फ्रेश और एनर्जेटिक बनाता है।
1. इम्युनिटी मजबूत करे: अनार में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा ज्यादा होती है। जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
2. दिल को रखे हेल्दी: अनार के जूस में ऐसे तत्व होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल को बैलेंस करते हैं और दिल की बीमारियों से बचाते हैं।
3. गर्मी से राहत: अनार ठंडी तासीर वाला फल है। इसका जूस शरीर की गर्मी को कम करता है और ठंडक देता है।
4. स्किन ग्लोइंग बनाए: अनार के जूस में मौजूद पॉलीफेनॉल स्किन को चमकदार और हेल्दी बनाए रखते हैं।
5. पाचन में मददगार: अनार का जूस पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और गैस, अपच जैसी समस्याओं से राहत देता है।
Published on:
03 May 2025 04:23 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
