
Haglund’s deformity Symptoms: नया जूता खरीदा, दो-तीन दिन एड़ी के पीछे छाला पड़ा, और हमने मान लिया कि जूता अपने आप ढीला हो जाएगा। ज्यादातर मामलों में यही होता भी है। लेकिन अगर जूता बदलने के बाद भी एड़ी के पीछे दर्द रहे और वहां एक कठोर उभार दिखे, तो मामला जूते से आगे का हो सकता है। इसका एक नाम है हैगलंड डिफॉर्मिटी। यह एड़ी की हड्डी के पिछले हिस्से पर बना हड्डी का उभार है, ठीक वहां जहां अकिलीज टेंडन जुड़ता है। इसे आप त्वचा के ऊपर से देख और छू सकते हैं। विदेशों में इसे पंप बंप भी कहते हैं, क्योंकि पीछे से कसे हुए हील वाले जूते पहनने वाली महिलाओं में यह ज्यादा देखा जाता है। इसका मतलब यह नहीं कि पुरुषों को नहीं होता। आइए एडवांस्ड फुट एंड एंकल मेडिसिन एंड सर्जरी और क्लीवलैंड क्लिनिक के आधार पर समझते हैं कि ऐसा किस कारण से होता है और इसके लक्षण व बचाव के क्या उपाय हैं?
क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, इसका सटीक कारण पक्का नहीं है। विशेषज्ञ मानते हैं कि परिवार में किसी को हो तो जोखिम बढ़ सकता है। इसके अलावा ये बातें भूमिका निभाती हैं;
पक्का बचाव शायद संभव नहीं, क्योंकि कारण पूरी तरह साफ नहीं हैं। लेकिन आराम से फिट होने वाले, पीछे से सख्त न चुभने वाले जूते चुनना, व्यायाम से पहले वॉर्म-अप करना और दर्द को नजरअंदाज न करना जोखिम घटाने में मदद करता है। टेंडन कसा हुआ हो तो स्ट्रेचिंग किसी फिजियोथेरेपिस्ट से सीखकर करें।
हैगलंड डिफॉर्मिटी आम तौर पर संभाली जा सकने वाली स्थिति है। सही जूते और थोड़ी सावधानी से ज़्यादातर लोग सामान्य जीवन जीते हैं। बस एड़ी के दर्द को महीनों जूते का असर मानकर मत टालिए।