
Health Benefits Of Ghee: घी का सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है, इसके सेवन न केवल खाने के स्वाद को बढ़ाता है वहीं सेहत से जुड़े कई समस्याओं को दूर करने में भी ये बहुत ही ज्यादा मदद करता है। घी ओमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन ई, विटामिन ए और आदि सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। वहीं घी के साथ यदि आप इन चीजों को शामिल करते हैं तो ये बहुत ही ज्यादा फ़ायदेमद साबित होते हैं। घी के साथ इन चीजों के सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो जाती हैं।
इसलिए जानिए कि वे कौन सी ऐसी चीजें हैं जिनके साथ आप घी का सेवन कर सकते हैं, वहीं इनके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कौन-कौन सी समस्याएं दूर होती हैं।
घी के साथ तुलसी का रस
तुलसी की पत्तियां अनेकों प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, ये आयरन, ज़िंक, साइट्रिक एसिड और आदि सारे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसलिए आप घी के साथ तुलसी के रस का रोजाना सेवन कर सकते हैं। इन दोनों से शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर तो बनता है वहीं मानसिक सेहत भी स्वस्थ रहता है। इसलिए यदि स्वस्थ रहना चाहते हैं साथ ही साथ दिमाग की शांति चाहते हैं तो रोजाना एक चम्मच घी के साथ तुलसी के रस को इसमें शामिल करके सेवन कर सकते हैं।
घी और दालचीनी का सेवन
दालचीनी एंटी बैक्टेरियल, एंटी फंगल और एंटी वायरल के जैसे कई सारे तत्वों से भरपूर होता है, इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती जाती हैं। इन दोनों के रोजाना सेवन से ब्लड शुगर काफी हद कंट्रोल रहने में मदद मिलती है। वहीं यदि वजन कम करने कि सोंच रहे हैं तो भी घी के साथ दालचीनी का सेवन बहुत ही ज्यादा फ़ायदेमन्द होता है। डायबिटीज के पेशेंट के लिए घी के साथ दालचीनी का सेवन बहुत ही ज्यादा फ़ायदेमन्द साबित हो सकता है।
घी के साथ हल्दी का सेवन
घी के साथ हल्दी को यदि आप मिक्स करके खाते हैं तो ये बहुत ही ज्यादा फ़ायदेमन्द साबित होते हैं।घी और हल्दी दोनों ही एंटी ऑक्सीडेंट्स, एंटी बैक्टेरियल के जैसे कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। वहीं और फायदों की बात करें तो इन दोनों में ही फाइबर, विटामिन सी, विटामिन के के जैसे कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनके रोजाना सेवन दिल की सेहत स्वस्थ रहती है वहीं ये किडनी की सेहत को मजबूत बना के रखने में सहायक होते हैं। इसलिए इनका सेवन बहुत ही ज्यादा फ़ायदेमन्द होता है।
घी के साथ शहद का सेवन
शहद में विटामिन के, कैल्शियम, ज़िंक, आयरन और आदि सारे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं वहीं ये फोलिक एसिड की मात्रा से भरपूर होते हैं। इसलिए यदि आप घी के साथ शहद का सेवन करते हैं तो ये बहुत ही ज्यादा लाभदायक साबित होते हैं। हार्ट से जुड़ी समस्याओं को कम करने के लिए इनका सेवन किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: इन पेशेंट्स को भूलकर भी नहीं करना चाहिए जामुन का सेवन, फायदे की जगह सेहत को हो सकते है कई नुकसान
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।