स्वास्थ्य

Gram flour : चने का बेसन होता है पोषक तत्वों से भरपूर, जाने इसके फायदे

Gram flour : चने से तैयार होने वाला बेसन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन कई लोगों को इसके फायदे नहीं पता है। आइए जानते हैं चने के बेसन से क्या लाभ मिलता है ।

less than 1 minute read
Aug 06, 2021
Gram flour

चने से तैयार होने वाला बेसन खाने में स्वादिष्ट भी होता है और उसके उपयोग से कई प्रकार के व्यंजन भी तैयार होते हैं। जिनका सेवन करने से हमें हमारी सेहत को काफी फायदा मिलता है। आइए जानते हैं कि चने का बेसन उपयोग करने से शरीर को क्या-क्या फायदे होते हैं।

कोलेस्ट्रोल करेगा कंट्रोल-

चने के बेसन में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है। इसलिए यह कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल करने में मददगार होता है। इसमें स्वस्थ अनसैचुरेटेड फैट्स भी रहता है। जो खराब कोलेस्ट्रोल के लेवल को कम करने में मददगार होता है।

शुगर करेगा कम-

एक शोध के अनुसार बेसन कम कार्बोहाइड्रेट वाला खाद्य पदार्थ है। जिसमें एंटी डायबिटीज गुण पाए जाते हैं। जो ब्लड में मौजूद शुगर को कंट्रोल करने में मददगार होता है। इसलिए मधुमेह यानी शुगर के रोगी भी इसका उपयोग कर सकते हैं।

वजन को करेगा कंट्रोल-

बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में भी बेसन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें फाइबर होता है।यह पेट को काफी देर तक भरा रखने में मददगार रहता है। इस कारण आप अतिरिक्त भोजन करने से बच जाते हैं। इससे आपका वजन कंट्रोल में रहता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी-

बेसन का सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। क्योंकि इसमें मैग्नीशियम होता है।इसलिए चने के बेसन का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है।

Published on:
06 Aug 2021 09:26 pm
Also Read
View All