स्वास्थ्य

Smile Health Benefits : हंसना आपके स्वास्थ्य के लिए है कितना जरुरी

हंसना, मुस्कुराना एक ऐसी भावना है जो इंसान के अलावा किसी अन्य प्राणि के नसीब में नहीं आई है। खास बात यह है कि खुशी सौ रोगों की एक दवा है। यही वजह है कि आजकल महानगरों में भी लॉफ्टर क्लबों की संख्या में दिनोंदिन इज़ाफा होता जा रहा है। दिन में आपका 10 मिनिट हंसना आपको कई बीमारी से दूर रख सकता है।
2 min read
• •
Updated: 20 Nov 2021, 9:56 PM IST
Health benefits of 10 minutes Smiles daily
हंसना आपके स्वास्थ्य के लिए है कितना जरुरी

नई दिल्ली। खुश रहना न केवल हमारे दिल बल्कि दिमाग के लिए भी बहुत अच्छा होता है। अवसाद, क्रोध, आक्रामकता जैसी भावनाएं मुस्कुराने, खिलखिलाने से दूर भाग जाती हैं। खुशी, संतोष, उत्साह भरा सकारात्मक व्यक्तित्व आपको दिल की बीमारियों से दूर रखने में महत्वपूर्ण साबित होता है। रिसर्च में पाया गया कि खुश रहने वाले लोगों में दिल की बीमारी की आशंका हमेशा ग़म और खुशी के बीच झूलते रहने वाले लोगों की तुलना में 22 प्रतिशत कम रही। आपका हंसना, खिलखिलाना दिमाग से लेकर पूरे शरीर में एक सकारात्मक चेन रिएक्शन सी चला देता है।

हंसने से ऑक्सीजन लेने की क्षमता में इज़ाफा आपकी एयरोबिक क्षमता (दिल और फेफड़े) को बढ़ा देता है। इससे दिल की धड़कन और ब्लड प्रेशर में भी सेहत के लिए उपयोगी सुधार आता है।

हंसना शरीर को ठीक वैसे ही फायदा पहुंचाता है जैसा कि तेजी से चलना। यह आपके पूरे शरीर की मांसपेशियों को सक्रिय कर देता है। इसलिए हंसते रहिए मुस्कुराते रहिए और अंग्रेजी की इस कहावत को अपनी जिंदगी का हिस्सा बना लीजिए, लाफ्टर इज द बेस्ट मेडिसिन।

यह भी पढ़े -डबल चीन से कैसे पाए छुटकारा
हंसना त्वचा के लिए भी अच्छा होता है। देखा गया है कि एक्जिमा के मरीजों को नियमित तौर पर कॉमेडी फिल्में देखने से फायदा होता है। एलर्जी के मरीजों को नियमित तौर पर हंसने से शरीर पर होने वाली लाल फुंसियों, खराशों से निजात मिल जाती है।

झुर्रियां
जो लोग अधिक हंसते हैं वे लंबे समय तक युवा दिखते हैं। हंसने से चेहरे की मांसपेशियों की एक्सरसाइज होती है, जिससे चेहरे पर जल्दी झुर्रियां नहीं पड़तीं। हंसने से दिल तक पहुंचने वाली धमनियों में खून का प्रवाह सुचारू रूप से होता है, जिससे हृदय रोगों की समस्या नहीं होती।


फिट व हैल्दी

खुश रहने से आप ज्यादा फिट व हैल्दी रह सकते हैं। जो लोग जिंदगी को खुलकर जीते हैं, वे बुढ़ापे में तेजी से चलते हैं और ज्यादा एक्टिव रहते हैं। साथ ही खुश रहने वाले बुजुर्ग लोगों को बिस्तर से उठने में, कपड़े पहनने में या नहाने में कोई दिक्कत नहीं होती।
हंसने से हमारे फेफड़े में साफ वायू का प्रवेश होता है। हमको भरपूर आक्सीजन की मात्रा मिलती है। अशुद्ध वायु शरीर से बहार निकली है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
20 Nov 2021, 9:56 PM IST
Published on: