स्वास्थ्य

Apple Cider Vinegar Benefits: सेब के सिरके से मिलते हैं ये अद्भुत फायदे, महिलाओं के लिए होता है फायदेमंद

Apple Cider Vinegar Benefits: सेब के सिरके का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। सेब के सिरके में कई सारे पोषक तत्वों के गुण पाए जाते हैं। इसके अलावा, सेब का सिरका पीरियड्स में होने वाली समस्या को दूर करने में मदद करता है।
2 min read
Apple Cider Vinegar Benefits: सेब के सिरके से मिलते हैं ये अद्भुत फायदे, महिलाओं के लिए होता है फायदेमंद
Health benefits of apple cider vinegar for women

Apple Cider Vinegar Benefits: सेब के सिरके का सेवन करने से सेहत को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। सेब के सिरके का इस्तेमाल किसी भी मौसम में किया जा सकता है, इसका तासीर न गर्म, न ठंडी होती है। सेब सिरका में साइट्रिक एसिड और एसिटिक एसिड के गुण पाए जाते है। साथ ही इसमें विटामिन बी और सी जैसे पोषक तत्व के गुण पाए जाते है। सेब का सिरका वजन को कम करने में मदद करता है। साथ ही ये महिलाओं के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। वजन कम करने के लिए सेब के सिरके का सेवन करना लाभकारी होता है। तो आइए जानते हैं सेब के सिरके के फायदे के बारे में

सेब के सिरके के फायदे

वजन कम करने में फायदेमंद
वजन कम करने के लिए सेब के सिरके का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सेब के सिरका में एसिटिक एसिड मौजूद होता है जो शरीर से फैट कम करने में मदद करता है। जिससे वजन को आसानी से कम किया जा सकता है।
यह भी पढ़े: किडनी स्टोन के मरीजों के लिए वरदान है कुलथी की दाल, जानें इसके अन्य फायदे

पीरियड्स की समस्याओं से राहत दिलाने में फायदेमंद
पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं से राहत पाने के लिए सेब के सिरके का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पीरियड्स में सेब के सिरके का सेवन करने से पेट दर्द, ऐंठन, कमर और जांघों में दर्द, थकान आदि जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। पीरियड्स के दौरान एक गिलास पानी में 2 चम्मच सेब का सिरका डालकर पिएं। इससे आपको जल्द ही राहत मिलेगी।

जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में फायदेमंद
जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए सेब के सिरके का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। सेब के सिरके में कई ऐसे पोषक तत्व के गुण पाए जाते हैं जो जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में मदद करते हैं। रोजाना सेब के सिरके का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है और जोड़े के दर्द भी कम होता है।
यह भी पढ़े: अखरोट खाने के है अनगिनत फायदे, कई बीमारियों को करता है दूर

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Updated on:
01 Jul 2022 04:24 pm
Published on:
01 Jul 2022 04:24 pm