स्वास्थ्य

Black Salt Benefits: जानिए काला नमक के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में

Black Salt Benefits: काला नमक का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह एसिडीटी होने के खतरे को कम करता है। अगर आप रोजाना काला नमक खाती हैं, तो यह पाचन के लिए भी बहुत ही अच्छा होता है। जानिए इसके रोजाना सेवन से होने वाले इन अद्भुत फायदों के बारे में
2 min read
• •
Updated: 19 Apr 2022, 6:32 PM IST
जानिए काला नमक के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में
Health benefits of black salt Kala namak khane ke fayde

Black Salt Benefits: काला नमक जो आपके किचन में आसानी से मौजूद होता है,लेकिन क्या आपको ये पता है कि काला नमक कई प्रकार के औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है। काला नमक के नियमित सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती जाती हैं । काला नमक एसिडीटी को खत्म कर देता है। इसके अलावा कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज, डिप्रेशन और पेट से जुड़ी कई दिक्कतों को दूर करने में काला नमक कारगर माना जाता है.वहीं ये शुगर लेवल कंट्रोल करने से लेकर वजन नियंत्रण करने तक में मदद करते हैं ।

काला नमक खाने के फायदे

1. वजन को करता है कंट्रोल
यदि आप रोजाना इस्तेमाल करे जाने वाले नमक की जगह काले नमक का इस्तेमाल करते हैं तो ये सेहत को लाभ पहचानें में मददगार साबित होते हैं। काले नमक में एन्टी ओबेसिटी जैसे कई सारे तत्व प्रचुर मात्रा में पाया जाता है , जो कि वेट कंट्रोल करने में काफी ज्यादा लाभदायक होता है।

2. शुगर को रखता है नियंत्रण में
काला नमक शुगर के पेशेंट के लिए भी लाभदायक साबित होती है। क्योंकि ये ऐसे औषिधीय गुणों से भरपूर होती है, जो शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने में मदद करते हैं । लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें कि ज्यादा मात्रा में भी इसके सेवन से बचें। क्योंकि डायबिटीज के पेशेंट के लिए नमक युक्त चीज़ों का सेवन नुकसानदेह साबित होता है।

3. कब्ज की समस्या को करता है दूर
कब्ज कि समस्या से निजात पाना चाहते हैं तो इसका सेवन काफी ज्यादा लाभदायक होता है । इसमें लैक्सटिव गुण जैसे कई सारे तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं , जो कब्ज की समस्या को दूर करने में मददगार होते हैं ।

4. मांसपेशियों के ऐंठन को करता है दूर
काला नमक मैग्नीशियम, कैल्शियम, फॉस्फोरस के जैसे कई सारे तत्त्वों से भरपूर होता है, वहीं इसमें एलेक्ट्रॉलिट्स की मात्रा भी भरपूर होती है। इसलिए मांसपेशियों में दर्द की समस्या को दूर करने के लिए इसे डाइट में शामिल कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
19 Apr 2022, 6:32 PM IST
Published on:
Also Read
View All
सर्दी शुरू होते ही त्वचा रूखी होकर फटने लगती है? हेल्थलाइन ने बताया Xerosis की समस्या हो सकती है

साबुन, क्रीम या ज्वेलरी लगने के बाद त्वचा पर खुजली और लाल चकत्ते पड़ते हैं? मेयो क्लिनिक ने बताया हो सकती Contact Dermatitis

Night Leg Cramps: रात को सोते समय अचानक अकड़ जाती है पैर की नस? मेयो क्लिनिक से जानें पिंडली में ऐंठन की वजह

Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?