स्वास्थ्य

Health Benefits of cardamom : इलायची के सेहतमंद फायदे

क्या आप जानते हैं कि हमारी रसोईं में पाई जाने वाली छोटी-छोटी चीजें कितनी फायदेमंद होती हैं। आज हम आपको इलायची के बारे में बतायेंगे। हम आपको बताएंगे कि छोटी सी इलायची कितने बड़े काम की होती है। अगर हम इलायची खाने के फायदे के बारे में बात करें तो इलायची में बहुत से औषधीय गुण पाए जाते हैं, जिससे हम कई गंभीर बीमारियों से बचते हैं।
2 min read
• •
Updated: 21 Nov 2021, 11:08 AM IST
Health Benefits of cardamom ilaayachee ke Swasthya Laabh
इलायची के सेहतमंद फायदे

नई दिल्ली। खाने पीने की कोई डिश हो या मिठाई, उसमें अच्छी खुशबू लाने के लिए हम सभी इलायची का ही प्रयोग करते हैं। आमतौर पर इलायची को मसाले और माउथ फ्रेशनर के रुप में ही इस्तेमाल किया जाता है। इलायची मुख्य रुप से भारतीय उपमहाद्वीप में उगने वाला एक पौधा है और अपने देश में कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में इलायची की खेती सबसे ज्यादा की जाती है। अधिकतर लोगों को तो यह पता भी नहीं कि यह आपकी सेहत के लिए भी कई मायनों में फायदेमंद होती है। आज के इस आर्टिकल में हम इलाइची के गुण के बारे में बात करेगें।

1.इलायची में कार्बोहाइड्रेट, डाइटरी फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन और फॉस्फोरस मुख्य रुप से पाए जाते हैं। इनके अलावा भी इलायची में कई अन्य पोषक तत्व होते हैं जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है।

2.इलायची का नियमित सेवन करने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को दे सकते हैं मात। इसके एंटी इंफेलेमेंटरी तत्व मुंह का कैंसर, त्वचा के कैंसर से लड़ने में कारगर होते हैं।

3.इलायची में मैग्नीशियम और पोटेशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जिससे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन हमेशा सामान्य बना रहता है और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रहता है।
अगर आप गैस, एसिडिटी और पेट की समस्या से परेशान हैं, तो हमेशा भोजन करने के बाद इलायची का सेवन करें।

4.अगर आपको सांस की बीमारी है तो फिर आपके लिए इलायची का सेवन अमृत है। ऐसा इसलिए क्योंकि इलायची की तासीर गर्म होती है। अस्थमा में भी कारगर है।

5.एक शोध के मुताबिक इलायची में मौजूद एंटीऑक्सीडेट तत्व शरीर की शुगर यानि इंसुलिन के लेवल को कम करने में मदद करती है। सर्दी-खांसी या गले की खराश की समस्या रहती है, तो ऐसे में हरी इलायची बेहद फायदेमंद रहेगी। रात को गुनगुने पानी के साथ इलायची को चबा-चबाकर खाएं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
21 Nov 2021, 11:08 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय

Hypersalivation: बिना कुछ खाए भी मुंह में पानी क्यों भरने लगता है? हेल्थलाइन से समझें इसके लक्षण

Autophony: कान में अपनी ही आवाज गूंजती हुई क्यों सुनाई देती है? जॉन हॉपकिंस मेडिसिन से जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

Body Odor After Shower: नहाने के बाद भी शरीर से अजीब गंध आती है? इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं, मेयो क्लिनिक से जानें

Aphthous Ulcers: मुंह में बार-बार छाले क्यों पड़ते हैं? कब जांच कराना जरूरी है, क्लीवलैंड क्लिनिक और डर्मनेट से जानें