30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weight lose : लटकते पेट से हैं परेशान तो अपनाए ये खास एक्सरसाइज

जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, कमर के साथ-साथ पेट की चर्बी का बढ़ना आम बात है। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप किस तरीके से इसे ठीक कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Divya Kashyap

•

Updated: 20 Nov 2021, 1:56 PM IST

lose your belly fat

Weight lose : लटकते पेट से हैं परेशान तो अपनाए ये खास एक्सरसाइज

नई दिल्ली। लटकते पेट के कारण न केवल आपको शार्मिदगी महसूस होती है बल्कि अपनी फेवरेट पैंट या ड्रेस में फिट होने में कठिनाई होती है। इसके अलावा, अतिरिक्त पेट की चर्बी से जुड़े कुछ हेल्‍थ जोखिम भी हैं, जिनमें हाई ब्‍लड प्रेशर, कोलेस्‍ट्रॉल, टाइप-2 डायबिटीज, सांस लेने में तकलीफ, हार्ट अटैक आदि शामिल हैं। लुक्‍स और इन समस्‍याओं के कारण, अपने पेट की चर्बी को कंट्रोल करने का प्रयास करना चाहिए। आज इस आर्टिकल में आपको इसी विषय पर जानकारी देंगे।अगर आप भी लटकते पेट को टाइट करना चाहती हैं तो इन एक्‍सरसाइज को अपने फिटनेस रूटीनमें शामिल करें।

MC x 2 + ऑल्‍ट टो टैप इन पाइक
इसे करने के लिए सबसे पहले हाथों और पैरों के बल आ जाएं। फिर माउंटेन क्‍लाइंबर करें। अब अपने दाएं हाथ से बाएं पैर की टो पर टैप करें। ऐसा ही दूसरी साइड से भी करें। इस एक्‍सरसाइज को आपको 3 सेट्स और 15 रेप्‍स में करना होगा।

हिप डिप + सुसाइड पुश
इसे करने के लिए प्‍लैंक पोजीशन में आ जाएं। फिर हिप्‍स को मूव करके बाएं ओर जमीन पर टच करें। ऐसा ही दाएं और से करें। फिर हाथों को सीधा करके सुसाइड पुश करें। इस एक्‍सरसाइज को आपको 3 सेट्स और 15 रेप्‍स में करना होगा।

साइड लाइंग ओब्लिक क्रंच

इसे करने के लिए साइड करवट से जमीन पर लेट जाएं। एक हाथ को सिर के ऊपर रखें और दूसरे को जमीन पर आगे की ओर सीधा रखें। फिर बॉडी को ऊपर की ओर करके कोहनी को घुटने से टच करके क्रंच करें।ऐसा ही दूसरी साइड से भी करें।

ये भी पढ़े-https://www.patrika.com/diet-fitness/aerial-yoga-for-your-body-fitness-7180254/

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।