Curry Leaf Juice Benefits: करी पत्ते का जूस का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। करी पत्ता कई सारे पोषक तत्व के गुणों से भरपूर होता है। वजन को कम करने के लिए करी पत्ते के जूस का सेवन करना फायदेमंद होता है।
Curry Leaf Juice Benefits: करी पत्ते का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। करी पत्ता कई सारे पोषक तत्व के गुण होता है। साथ ही इसमें विटामिन बी1, विटामिन सी, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस, कॉपर, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-डायबिटिक और एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। लेकिन करी पत्ते की तरह ही इसके जूस का सेवन करना भी स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। जी हां, करी पत्ते का जूस का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। करी पत्ते का जूस पीने से वजन को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही ये शरीर में खून बढ़ाने में भी मदद करता है। तो आइए जानते हैं करी पत्ते का जूस पीने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में
करी पत्ते का जूस पीने के फायदे
1. खून बढ़ाने में फायदेमंद
शरीर में खून बढ़ाने के लिए करी पत्ते का जूस का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। करी पत्ते में आयरन और फास्फोरस भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जिससे खून बढ़ाने में मदद मिलती है। साथ ही इससे एनीमिया का खतरा भी कम रहता है।
यह भी पढ़े: पत्ता गोभी खाने से सेहत को मिलते हैं गजब के फायदे, इम्यूनिटी को बनाता है मजबूत
2. वजन कम करने में फायदेमंद
वजन कम करने के लिए करी पत्ते का जूस का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। करी पत्ते में डाइक्लोरोमेथेन, एथिल एसीटेट और महानिम्बाइन जैसे तत्व मौजूद होते हैं। जिससे वजन को कम करने में मदद मिलती है।
3. दिल स्वस्थ बनाए रखने में फायदेमंद
दिल स्वस्थ बनाए रखने के लिए करी पत्ते का जूस का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। करी पत्ते में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी के भरपूर गुण पाए जाते हैं, जो दिल स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़े: कीवी का जूस पीने से सेहत को मिलते हैं ये अद्भुत फायदे, इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने में होता है फायदेमंद
4. ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में फायदेमंद
ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए करी पत्ते का जूस का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। करी पत्ते में एंटी-डायबिटिक के गुण पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।