स्वास्थ्य

Benefits of Drinking Hot Milk: आइए जानते है रात में गर्म दूध पीकर सोने के स्वस्थ लाभ के बारे में

Benefits of Drinking Hot Milk: रात को गर्म दूध पीने से माइंड रिलैक्‍स रहता है और शरीर की मांसपेशियों में भी आराम मिलता है। हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि अगर किसी वजह से आपका मील मिस हो जाता है, तो एक गिलास दूध पीकर आप उसकी पूर्ति कर सकते हैं। दिन की बजाय रात में दूध पीने को सबसे फायदेमंद माना जाता है। जिस वजह से नींद अच्‍छी आती है। दूध को संपूर्ण आहार माना जाता है।
2 min read
• •
Updated: 21 Dec 2021, 6:02 PM IST
Benefits of Drinking Hot Milk: आइए जानते है रात में गर्म दूध पीकर सोने के स्वस्थ लाभ के बारे में
health benefits of drinking hot milk at night in hindi

नई दिल्ली। Benefits of Drinking Hot Milk: गर्म दूध पीना स्वस्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। हर रोज एक गिलास गर्म दूध पीने से स्वास्थ्य बेहतर रहता है। अगर किसी वजह से आपका मील मिस हो जाता है, तो एक गिलास दूध पीकर आप उसकी पूर्ति कर सकते हैं। दिन की बजाय रात में दूध पीने को सबसे फायदेमंद माना जाता है। दूध में एक तत्व "ट्रिप्टोफेन" पाया जाता है, जो नींद को बढ़ाता है। गुनगुना दूध पीना न सिर्फ अच्छी नींद के लिए अच्छा है बल्कि यह सेहत के लिए भी अच्छा है। दूध में पाए जाने वाले कैल्शियम, विटामिन D, पोटैशियम जैसे पोषक तत्व शरीर के लिए काफी फायदेमंद साबित होते हैं। इसके अलावा दूध में मेलाटोनिन भी होता है, यह एक ऐसा हार्मोन है जो सोने और जागने के पैटर्न को नियमित करने में मदद करता है। इसके अलावा रात में दूध पीने से शरीर रिलेक्स हो जाता है, जिससे बेहतर महसूस होता है। अगर आपको रात में भूख लगती है तो दूध इसको शांत करने का एक अच्छा तरीका है।

गर्म दूध के फायदे

1. एनर्जी बढ़ाने में फायदेमंद :

दूध में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन उपलब्ध होता है। इस आधार पर भी इसे हर रोज लिए जाने की सलाह दी जाती है। दिन की शुरुआत एक गिलास गर्म दूध से करने से शरीर दिनभर ऊर्जावान बना रहता है। इसके साथ ही ये मांसपेशियों के विकास के लिए भी बहुत जरूरी है।

2. पुरुषों में फर्टीलिटी बढ़ाने में फायेदमंद :

रात को गर्म दूध पीने से पुरुषों में फर्टीलिटी बढ़ती है। दूध में पाए जाने वाले फैट और प्रोटीन्स टेस्टोस्टेरॉन हॉर्मोन को सक्रिय रखते हैं, जो पुरुषों में फर्टीलिटी बढ़ाते हैं। गर्म दूध पीने से पुरुषों में जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स की पूर्ति होती है, जिससे उनकी हड्डियां और मसल्स को भी मजबूती मिलती है। अगर पुरुष रोज रात को गर्म दूध पीएं तो उनकी फर्टिलिटी में इजाफा होगा।

3. अच्छी नींद में फायदेमंद :

रात के वक्त गर्म दूध पीने से अच्छी नींद आती है । दरअसल दूध में ट्रीप्‍टोफन नामक अमीनो एसिड की मौजूदगी से नींद के हार्मोन स्‍तर को बढ़ाने में मदद मिलती है, जो दिमाग को शांत कर नींद लाने में मदद करता है। रात के वक्त सोने से एक घंटा पहले दूध पीएं और अच्छी नींद पाएं।

4. कैल्शियम की पूर्ति में फायदेमंद :

हड्डियों को कैल्शियम की जरूरत होती है। इसलिए अगर आप रोजाना दूध पीते हैं तो दांत और हड्डियां मजबूत बना सकते हैं। इसके अलावा अगर आप रोजाना सोने से पहले गर्म दूध पीते हैं तो शरीर का दर्द भी ठीक हो जाता है।

5. तनाव को कम करने में फायदेमंद :

सोने से पहले एक कप दूध पीना तनाव को कम करने का एक बेहतरीन तरीका हो सकता है। दूध में पाया जाने वाला प्रोटीन, लेक्टियम तनाव को कम करने और रक्तचाप को कम करने, मांसपेशियों को आराम देने और कोर्टिसोल के स्तर को कम करने में मदद करता है। साथ ही यह शरीर पर एक सूदिंग इफेक्ट डालता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
21 Dec 2021, 6:02 PM IST
Published on:
Also Read
View All
साबुन, क्रीम या ज्वेलरी लगने के बाद त्वचा पर खुजली और लाल चकत्ते पड़ते हैं? मेयो क्लिनिक ने बताया हो सकती Contact Dermatitis

Night Leg Cramps: रात को सोते समय अचानक अकड़ जाती है पैर की नस? मेयो क्लिनिक से जानें पिंडली में ऐंठन की वजह

Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह