स्वास्थ्य

Clove Milk Benefits: दूध में लौंग मिलाकर पीने से सेहत को मिलते हैं गजब के फायदे, ब्लड प्रेशर करता है कंट्रोल

Clove Milk Benefits: दूध में लौंग मिलाकर सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। दूध और लौंग कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है। दूध और लौंग का एक साथ सेवन करने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
2 min read
• •
Updated: 6 Sep 2022, 12:44 PM IST
Clove Milk Benefits: दूध में लौंग मिलाकर पीने से सेहत को मिलते हैं गजब के फायदे, ब्लड प्रेशर करता है कंट्रोल
Health benefits of drinking milk with clove to control blood pressure

Clove Milk Benefits: दूध और लौंग का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। दूध और लौंग कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है। लेकिन जब दूध में लौंग मिलाकर सेवन करते है तो लाभ दोगुने बढ़ जाते हैं। लौंग में प्रोटीन, आयरन, कार्बोहाइड्रेट्स, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, सोडियम, फॉस्फोरस, जिंक और कॉपर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। तो वहीं दूध में विटामिन डी, प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस के भरपूर गुण पाए जाते है, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। दूध और लौंग का एक साथ सेवन करने से बॉडी को एनर्जी मिलती है। साथ ही इनका एक साथ सेवन करने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। तो आइए जानते हैं दूध में लौंग मिलाकर सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

दूध में लौंग मिलाकर पीने के फायदे

1. ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में फायदेमंद
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए दूध में लौंग मिलाकर पीना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दूध में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा लौंग में ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने वाले गुण रहते हैं। जिसकी वजह से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़े: वजन कम करने के लिए इन चाय को करें अपनी डाइट में शामिल, तेजी से कम होगा वजन

2. शरीर में एनर्जी बढ़ाने में फायदेमंद
शरीर में एनर्जी बढ़ाने के लिए दूध में लौंग मिलाकर पीना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दूध में कैल्‍श‍ियम, सोड‍ियम, पोटैश‍ियम की मात्रा मौजूद होती है, ज‍िससे शरीर को भरपूर एनर्जी म‍िलती है। साथ ही इसका सेवन करने से शरीर में मौजूद हानिकारक तत्‍व शरीर के बाहर न‍िकल जाते हैं।

3. पाचन तंत्र बेहतर रखने में फायदेमंद
पाचन तंत्र बेहतर रखने के लिए दूध में लौंग मिलाकर पीना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। दूध और लौंग का एक साथ सेवन करने से शरीर का पाचन तंत्र मजबूत रहता है। क्योंकि रात को हर दिन एक गिलास दूध में दो लौंग मिलाकर पीने पेट साफ होता है, जिससे शरीर का पाचन तंत्र बेहतर रहता है। इसलिए रात में सोने से पहले लौंग वाला दूध मिलाकर पीने की सलाह दी जाती है।
यह भी पढ़े: बालों में प्याज का रस लगाने से दूर होती है कई समस्याएं, बालों को बनाता है मजबूत

4. दांतों के ल‍िए फायदेमंद
दूध में लौंग मिलाकर पीना दांतों के ल‍िए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। दूध में कैल्‍श‍ियम भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, इसलिए इसका सेवन करने से आपके दांत मजबूत होंगे। इसके अलावा मुंह की बदबू दूर करने के ल‍िए भी दूध और लौंग का सेवन करना फायदेमंद होता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
6 Sep 2022, 12:44 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Diabetes Diwali Tips: दिवाली पर कितनी मिठाई खाएं, डायबेटोलॉजिस्ट से जानें डायबिटीज के मरीजों के लिए हेल्दी विकल्प और शुगर कंट्रोल टिप्स

आंखें अपने आप बार-बार बंद होने लगती हैं, क्या है यह अनोखा न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर?

Adulterated Mithai: दिवाली पर असली और नकली मिठाई की पहचान कैसे करें, जानें सेहत के खतरे और शिकायत का तरीका

Mouth Breathing: सोते समय मुंह खुला रह जाता है और नाक की जगह मुंह से लेते हैं सांस, वेबएमडी से जानें कौनसी समस्याएं हो सकती है

Sun Allergy: धूप में निकलते ही आने लगती हैं छींकें? हार्वर्ड हेल्थ से जानें क्यों रोशनी पड़ते ही सक्रिय हो जाती है नाक