स्वास्थ्य

Plum Juice Benefits: पाचन क्रिया को बेहतर बनाने से लेकर वजन कम करने में फायदेमंद होता है आलूबुखारा का जूस, जानें इसके अन्य फायदे

Plum Juice Benefits: आलूबुखारा के जूस का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। आलूबुखारा कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है। हड्डियों को मजबूत और पाचन क्रिया को बेहतर बनाने के लिए आलूबुखारा के जूस का सेवन करना फायदेमंद होता है।

2 min read
Health benefits of drinking plum juice for digestion and weight loss

Plum Juice Benefits: आलूबुखारा का सेवन करना स्वास्थ्य और स्किन के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन आलूबुखारा से बने इसके जूस का सेवन करने से भी सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। आलूबुखारा के जूस में विटामिन ए, विटामिन सी, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे अन्य पोषक तत्व के गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई सारी समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं। आलूबुखारा का जूस पीना बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए फायदेमंद होता है। आलूबुखारा का जूस ब्लड सेल्स के निर्माण करने में मदद करता है। साथ ही ये हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं आलूबुखारा का जूस पीने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

आलूबुखारा के जूस पीने के फायदे

1. पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में फायदेमंद
पाचन क्रिया को बेहतर बनाने के लिए आलूबुखारा के जूस का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। आलूबुखारे के जूस में डायट्री फाइबर मौजूद होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। साथ ही ये कब्ज की समस्या से भी राहत दिलाने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: पिस्ता खाने के भी हैं कई अद्भुत फायदे, डायबिटीज को कंट्रोल करने में होता है फायदेमंद

2. हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आलूबुखारा के जूस का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। आलूबुखारे के जूस में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

3. ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में फायदेमंद
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने के लिए आलूबुखारा के जूस का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। आलूबुखारे के जूस में पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद करता है। साथ ही इसमें भरपूर मात्रा में आयरन मौजूद होता है, जो ब्लड सेल्स के निर्माण में मदद करता है।
यह भी पढ़े: पाचन तंत्र और हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद होता है इलायची वाला दूध, जानें इसके कमाल के फायदे

4. स्किन के लिए फायदेमंद
स्किन के लिए आलूबुखारा के जूस का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। आलूबुखारे के जूस में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं। आलूबुखारा के जूस का सेवन करने से स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Updated on:
29 Aug 2022 10:53 am
Published on:
29 Aug 2022 10:52 am
Also Read
View All