28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Pistachios Benefits: पिस्ता खाने के भी हैं कई अद्भुत फायदे, डायबिटीज को कंट्रोल करने में होता है फायदेमंद

Pistachios Benefits: पिस्ता का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। पिस्ता कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए पिस्ता का सेवन करना फायदेमंद होता है। यह डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Roshni Jaiswal

•

Updated: 28 Aug 2022, 4:36 PM IST

Pistachios Benefits: पिस्ता खाने के भी हैं कई अद्भुत फायदे, डायबिटीज को कंट्रोल करने में होता है फायदेमंद

Health benefits of eating Pistachios Pista khane ke fayde

Pistachios Benefits: पिस्ता का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। पिस्ता गुणों का भंडार होता है। पिस्ता में विटामिन बी-6, विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन सी, विटामिन के, प्रोटीन, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, मैगनीज, फास्फोरस, थियामिन, कॉपर और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। पिस्ता का सेवन करने से डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। साथ ही ये हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। रोजाना पिस्ता का सेवन करना शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। तो आइए जानते हैं पिस्ता का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

पिस्ता खाने के फायदे

डायबिटीज को कंट्रोल करने में फायदेमंद
डायबिटीज के मरीजों के लिए पिस्ता का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पिस्ता में लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्‍स होता है, जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करता है। ऐसे में डायबिटीज को कंट्रोल में रखने के लिए डायबिटीज के मरीज पिस्ता का सेवन जरूर करें।
यह भी पढ़े: पाचन तंत्र और हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद होता है इलायची वाला दूध, जानें इसके कमाल के फायदे

हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए पिस्ता का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पिस्ता में कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्‍नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। ऐसे में अपने हड्डियों को हमेशा मजबूत बनाए रखने के लिए पिस्ता का सेवन जरूर करें।

दिमाग को स्वस्थ रखने में फायदेमंद
दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए पिस्ता का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पिस्ता में मौजूद मिनरल्स ब्रेन के फंक्शन को बेहतर करने में आपकी मदद करते हैं। साथ ही ये माइंड को एक्टिव और अलर्ट करता है। जिससे दिमाग को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। ऐसे में अपने दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए पिस्ता का सेवन जरूर करें।
यह भी पढ़े: खून की कमी को दूर करने के लिए करें इन चीजों का सेवन, शरीर में तेजी से बढ़ेगा खून

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल