Benefits of Black Grapes: काले अंगूर में भरपूर मात्रा में कैलोरी, फाइबर, विटामिन सी और विटामिन ई पाई जाती है। इसलिए काले अंगूर और भी ज्यादा फायदेमंद हो जाते हैं। कई बीमारियों से राहत देने के लिए काले अंगूर का सेवन करना फायदेमंद रहता है। टीबी, कैंसर और ब्लड-इंफेक्शन जैसी बीमारियों में ये मुख्य रूप से फायदेमंद होता है।
नई दिल्ली। Benefits of Black Grapes: अंगूर एक ऐसा फल है, जिसे हर कोई खाना पसंद करता है। लेकिन क्या आप काले अंगूर के फायदे जानते हैं। यह इतने फायदेमंद होते हैं कि आप इसके गुणों के बारे में जानकर हैरान हो जाएंगे। काले अंगूर हेल्थ के साथ-साथ स्किन के लिए भी बहुत अच्छे होते हैं। इसमें विटामिन C और E पाए जाते हैं। इसके अलावा काले अंगूर में ग्लूकोज, मैग्नीशियम और साइट्रिक एसिड पाए जाते हैं। जो टीबी, कैंसर और ब्लड-इंफेक्शन जैसी बीमारियों में काफी फायदेमंद होते है। ये आपके शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। आयुर्वेद में भी इसे सेहत का खजाना बताया गया है। अंगूर से होने वाले फायदे बहुत ही कमाल के हैं। आइए जानते हैं काले अंगूर के स्वास्थ्य लाभ के बारे में।
काले अंगूर के फायदे
डायबिटीज के लिए फायदेमंद :
काले अंगूरों का सेवन डायबिटीज को ठीक करनेे केे लिए भी किया जा सकता है। इन अंगूरों में रेसवर्टॉल नाम का पदार्थ होता है जो खून में इंसुलिन बढ़ाता है। इस तरह शुगर का संतुलन ठीक रहता है। ये शरीर में खून के बहाव को बढ़ाता है, इसलिए ब्लड प्रेशर की भी शिकायत नहीं होने पाती।
याददाश्त बढ़ाने के लिए फायदेमंद :
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि काले अंगूर खाने से याददाश्त बढ़ती है। काले अंगूर दिमाग की गतिविधियों को बढ़ाते हैं।
दिल के लिए फायदेमंद :
यदि आप चाहते हैं कि आपका दिल लंबी उम्र तक अच्छी तरह से धड़कता रहे, तो इसमें आपकी मदद करेगा काला अंगूर। इस फल में पॉलीफेनॉल्स होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर की समस्या नहीं होने देता है। हाई बीपी होने से दिल से संबंधित कई समस्याएं शुरू हो जाती हैं। उच्च रक्तचाप होने पर हृदय रोग होने की आशंका बढ़ जाती है। पॉलीफेनॉल्स ब्लड वेसल्स की कोशिकाओं की कार्य क्षमता को बेहतर बनाते हैं, जिससे दिल में ब्लड सर्कुलेशन सही तरीके से होता है। अंगूर खाने से हार्ट अटैक से भी बचाव होता है।
स्किन के लिए फायदेमंद :
काले अंगूर स्किन के लिए काफी अच्छे होते हैं। इसमें विटामिन C और E भरपूर मात्रा में होते हैं, जो स्किन सेल्स में जान डालने का काम करते हैं।। इस वजह से इन्हें खाने से आप जवां बने रहते हैं। इतना ही नहीं काले अंगूर झुर्रियां भी हटाते हैं।
हीमोग्लोबिन के लिए फायदेमंद :
यदि आपके शरीर में खून की कमी है या फिर आपका हीमोग्लोबिन कम है तो खून की कमी को दूर करने के लिए एक गिलास अंगूर के जूस में 2 चम्मच शहद मिलकार पीने से खून की कमी दूर हो जाती है। साथ ही यह हीमोग्लोबिन को भी बढ़ाता है। हीमोग्लोबिन कम होने से शरीर में कमजोरी बनी रहती है।