
Health benefits of ajwain leaves
नई दिल्ली। Benefits of Ajwain Leaves: अजवाइन अपनी खुशबू की वजह से जाना जाता है। अजवाइन सिर दर्द, पेट दर्द और कई बीमारियों से बचाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि सिर्फ अजवाइन ही नहीं बल्कि इसकी पत्तियां भी बहुत फायदेमंद होती हैं। अजवाइन के पत्तों में कई पोषक तत्व जैसे कि विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन के प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही, इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट व एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण भी मौजूद होते हैं जो स्वास्थ्य को कई फायदे पहुंचाते हैं। अजवाइन के पत्तों को ओवा के पत्तों के नाम से भी जाना जाता है। अजवाइन के पत्ते पाचन और इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं अजवाइन के पत्ते के फायदे के बारे में।
अजवाइन के पत्ते के फायदे :
मूत्र संबंधी समस्या से निजात पाने में :
संतुलित मात्रा में सोडियम, आयरन, कैल्शियम और पोटैशियम होने के कारण इससे मूत्र संबंधित परेशानी दूर की जा सकती है। पाचन नली और मस्तिष्क में किसी भी तरह के संक्रमण और सूजन को रोकने में भी मददगार है। इसमें एंटी-एजिंग गुण भी मौजूद होते हैं।
पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद :
पाचन संबंधी कई दिक्कतों को दूर करने में ये पत्ते सहायक होते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि अजवाइन के पत्तियों में मौजूद गुण खाना को आसानी से पचाते हैं। इसके प्रभाव से पेट दर्द, एसिडिटी, कब्ज, गैस और पेट में सूजन की परेशानी दूर होती है। आप इन पत्तियों को अच्छी तरह धो लें और फिर चबा-चबाकर खाएं जिससे रस पूरी तरह आपके पेट में जाए।
फेफड़ों के लिए फायदेमंद :
अजवाइन के पत्तों की चाय पीने से न सिर्फ पेट साफ होता है बल्कि इससे जुड़ी बीमारियां भी खत्म होती है। यह एक औषधीय जड़ी-बूटी है, जिसका प्राचीन दिनों से प्रयोग किया जाता आ रहा है। इसमें शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट, एंटीबायोटिक, एंटीकैंसर और एंटी-इन्फ्लैमेटरी गुण होते हैं जिससे आपको कई शक्तिशाली स्वास्थ्य लाभ होते हैं।
सर्दी-जुकाम के लिए फायदेमंद :
कई बार मौसम में आए बदलावों की वजह से सर्दी-जुकाम पकड़ लेता है। ऐसे में आप अजवाइन के पत्तों का जूस बना सकती हैं और इसे शहद के साथ पीने से आपको सर्दी-जुकाम। से छुटकारा मिल सकता है। यही नहीं अजवाइन के पत्तों का जूस किसी भी तरह के संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। जिससे आपकी बॉडी स्वस्थ रहेगी। वहीं, अजवाइन के पत्तों का जूस बनाते वक्त मात्रा का खास ध्यान रखें।
डिटॉक्स करे बॉडी :
अजवाइन के पत्तों को उबालकर इसकी चाय बनाकर पीने से शरीर डिटॉक्स होता है। यह ताजा या सूखे अजवाइन की पत्तियों से बनती है। फाइबर, कैल्शियम, नियासिन, मैंगनीज, फोलेट, लोटे और लेटेन और क्रिप्टोक्सैथिन जैसे कैरोटीनॉयड से भरपूर इन पत्तों की चाय पीने से आप लम्बे समय तक स्वस्थ रहते हैं।
Updated on:
23 Nov 2021, 11:29 AM IST
Published on:
23 Nov 2021, 11:28 AM IST
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.