26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Benefits of Sonth Ladoo: आइए जानें सर्दियों में सोंठ के लड्डू खाने के फायदे जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।

Benefits of Sonth Ladoo: सर्द हवाएं छोटी-छोटी बीमारियों से लेकर व्यक्ति को बड़े नुकसान तक पहुंचा सकती हैं। सर्दियों में सोंठ के लड्डू खाना बेहद फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सोंठ के लड्डू न सिर्फ आपके शरीर को गर्माहट पहुंचाते हैं बल्कि स्किन को ड्राई होने से बचाने और आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने जैसे काम भी करते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Roshni Jaiswal

•

Updated: 21 Nov 2021, 4:35 PM IST

Benefits of Sonth Ladoo: आइए जानें सर्दियों में सोंठ के लड्डू खाने के फायदे जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।

Health benefits of eating sonth ladoo in winter

नई दिल्ली। Benefits of Sonth Ladoo: अक्सर ठंड का मौसम अपने साथ कई तरह की बीमारी लेकर आता है। जिससे बचने के लिए लोग शरीर में गर्माहट बनाए रखने के लिए देसी चीजों को खाना पसंद करते है। सोंठ के लड्डू भी सर्दियों के सबसे पसंदीदा और हेल्दी फूड में से एक हैं। गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद माने जाने वाले सोंठ के लड्डू सभी के लिए अच्छे होते हैं बशर्ते इसका सही मात्रा में सेवन किया जाए तो। रोजाना 1 सोंठ का लड्डू आपको कई हेल्थ प्रॉब्लम्स से दूर रख सकता है। जिनमें चेस्ट पेन से लेकर स्ट्रोक तक, कई गंभीर समस्याएं भी शामिल हैं। इन लड्डुओं को डिलीवरी के बाद मां को खिलाने से उसकी कमजोरी दूर होती है। सभी के लिए अच्छे होते हैं बशर्ते इसका सही मात्रा में सेवन किया जाए तो। आइए जानते हैं सोंठ के लड्डू खाने के फायदे के बारे में।

सोंठ के लड्डू खाने के फायदे

शरीर को रखे गर्म :

सोंठ के लड्डू शरीर को अंदर से गर्म रखने में काफी मददगार होते हैं। यही नहीं रोजाना 1 गिलास हल्के गर्म दूध के साथ सोंठ का लड्डू खाने से वात की समस्या भी दूर होती है, जो कि सर्दियों के मौसम की सबसे आम समस्या होती है। ये शरीर और हड्डियों को गर्माहट पहुंचाते हैं, जिससे दर्द और ठंड की समस्या से राहत मिलती है।

यह भी पढ़े: सर्दियों में दूध के साथ छुहारा लेने से दूर होती हैं कमजोरी

पाचन संबंधी परेशानियों का इलाज करता है :

कई लोगों को सर्दियों के दौरान पाचन संबंधी परेशानी होती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो एसिडिटी व गैस को दूर रखने के लिए सोंठ के लड्डू का सेवन करें। सोंठ के लड्डू का सेवन सदियो से पाचन संबंधी बीमारियों को दूर रखने के लिए किया जाता है।

इम्यूनिटी करता है बूस्ट :

देश में महामारी के चलते हम अपनी इम्यूनिटी का पहले से कई ज्यादा ध्यान दे रहे है। सोंठ के लड्डू में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं।

डिलीवरी के बाद प्रसूता के ल‍िए लाभदायक :

प्रसव के बाद स्तन में दूध का उत्पादन बढ़ाने और कमजोरी को दूर करने में बहुत फायदेमंद साबित होते हैं। इसमें जो आयरन, कैल्शियम, विटामिन और मिनरल्स होने के साथ-साथ उच्च मात्रा में यानि 200-300 तक कैलोरी होती है इस वजह से ड‍िलीवरी के बाद इसका सेवन करना अच्‍छा होता है।

यह भी पढ़े: जानिए सर्दियों में मूंगफली खाने के अद्भुत फायदे के बारे में

मेटाबॉलिज्म का रखें ध्यान :

बीमारियों को दूर रखने के लिए मेटाबॉलिज्म का बड़ा योगदान होता है। मनुष्य में जितना तेज मेटाबॉलिज्म होगा, उसके शरीर से बीमारियां उतनी ही दूर रहेंगी। जिसके लिए सोंठ के लड्डू का इस्तेमाल आप कर सकते है। इसके अलावा ये आपके शरीर की चर्बी कम करने में भी मदद करता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल